ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहार

आरक्षण: गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लेगा निषाद समाज

मुकेश सहनी

आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं

‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ निकालेंगे मुकेश सहनी

युवा तुर्क, अयोध्या

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अयोध्या में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि निषाद समाज के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 25 जुलाई से 101 दिवसीय ‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी। यह घोषणा मंगलवार, 18 जून को तराजी रिसॉर्ट, देवकली बाईपास चौराहा, अयोध्या में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

निषाद समाज
‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ निकालेंगे मुकेश सहनी, अयोध्या

सहनी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ निषाद समाज के लोगों को गंगाजल हाथ में लेकर यह संकल्प दिलाया जाएगा।

संकल्प यह होगा कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिलता है, तो समाज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध में मतदान करेगा। उन्होंने निषाद समाज को वर्षों से संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाया और निर्णायक संघर्ष का आह्वान किया।

मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद को भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि डॉ. निषाद वास्तव में निषाद समाज के हितैषी हैं, तो उन्हें समाज के अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए।

सहनी ने उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि यदि वे ऐसा करते हैं, तो वे स्वयं राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बातचीत कर निषाद समाज को सम्मानजनक राजनीतिक भागीदारी दिलाने का प्रयास करेंगे।

मुकेश सहनी ने जातीय जनगणना के आधार पर आबादी के अनुपात में आरक्षण एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग दोहराते हुए कहा कि सामाजिक न्याय का यही एकमात्र रास्ता है।

इस दौरान उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के चंदे की कथित चोरी को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि भगवान श्रीराम आस्था के साथ विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम प्रभारी रामभारत निषाद, जसपाल निषाद, अनिल साहनी, मास्टर रमेश निषाद, मोनू निषाद, दीपक निषाद सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक नेता और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पंचायत चुनाव- आजमगढ़ में सबसे ज्यादा राम कटे तो बलिया में सबसे ज्यादा बढ़े

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

ओलावृष्टि: जमीनी हकीकत जानने बुंदेलखंड का दौरा करेंगे किसान नेता

Baliram Singh

ओमप्रकाश राजभर की कटु आलोचक सीमा राजभर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Baliram Singh

आज़ादी के 79 साल बाद भी जातिगत भेदभाव चिंतनीय- आद्या शंकर यादव

Baliram Singh