ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

समाज सेवी किशन सरोज ने की बेटी की शादी के लिए मदद 

प्रतापपुर

युवा तुर्क, प्रयागराज

जनपद के अपना दल एस नेता समाजसेवी किशन सरोज आज विधानसभा प्रतापपुर क्षेत्र के सराय हरिराम गांव निवासी बीडी गौड़ के घर पहुंच कर बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद की है। बीडी गौड़ का पिछले दिनों निधन हो गया था। किशन सरोज द्वारा बेटी की शादी में हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सराय हरीराम गांव निवासी दिवंगत बी डी गौड़ ने अपना दल एस की नींव भरने से लेकर प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने तक में अहम भूमिका निभाई थी। यहां तक कि पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के ऊपर हुए प्रयागराज में हुए प्राण घातक हमले के दौरान भी बीडी गौड़ अपने नेता के साथ खड़े रहे।

28 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। यह सुनकर 26 अप्रैल को समाजसेवी पार्टी नेता किशन सरोज पहुंचकर बेटी की शादी में जहां हर सम्भव मदद किया।

वहीं, पार्टी का हर एक नेता और कार्यकर्ता बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया है। समाजसेवी किशन सरोज द्वारा बेटी की शादी के लिए 21000 रुपए नगद, घी और चीनी का सहयोग किया है। इस मौके पर पार्टी के प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल समेत भारी संख्या में दिवंगत गौड़ के शुभचिंतक मौजूद रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दोहरे हत्याकांड से सनसनी, दामाद ने पत्नी व सास की हत्या की, ससुर घायल

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

राहुल गुप्ता ने किया ‘पान की दुकान से शोध की दुनिया’ तक का सफर

Baliram Singh

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, आठ ने ली शपथ

Baliram Singh

प्रदेश में दलित-पिछड़ों व मुसलमानों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर!

Baliram Singh