ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला: अभ्यर्थियों ने अनुप्रिया पटेल से लगाई गुहार

31 दिनों से जारी है आंदोलन

युवा तुर्क, लखनऊ

68500 सहायक अध्यापक भर्ती में हुए आरक्षण घोटाले के खिलाफ ईको गार्डन, लखनऊ में चल रहे महाआंदोलन के *31वें दिन* आज आरक्षण घोटाला से पीड़ित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

Teachers recruitment
अभ्यर्थियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से लगाई गुहार

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को विस्तार से बताया कि किस प्रकार 68500 भर्ती में ओबीसी, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ग को *आरक्षित श्रेणी से ही अलग कर दिया गया था*,  जो आरक्षण अधिनियम 1994 का खुला उल्लंघन है। *साथ ही साथ किस प्रकार इसका निदान किया जा सकता है आरक्षण नियमावली 1994 में क्या प्रावधान है? इस बारे में भी स्पष्ट रूप से बताया गया।*

अभ्यर्थियों द्वारा इस भर्ती में ओबीसी , दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को आरक्षित श्रेणी में मानकर पूर्णांक 150 में से 60 अंक से लेकर 66 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को पास घोषित कर यथाशीघ्र नियुक्ति देने की मांग रखी गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एवं सक्षम स्तर पर वार्ता कर हम अभ्यर्थियों की समस्या का सकारात्मक समाधान (निदान) कराएंगी।

आज के धरने का नेतृत्व आशुतोष वर्मा, तूफान सिंह, नवीन चौधरी, अखिल कुमार ने किया। साथ में  सैकड़ों अभ्यर्थी गण भी मौजूद रहे। अनिश्चितकालीन महाआंदोलन 31वें दिन भी ईको गार्डन में लगातार जारी है।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

व्यापारी- कर विभाग से सुलझी जीएसटी की जटिलताएं

Baliram Singh

माता-पिता की सेवा न करने वाले संपत्ति से होंगे बेदखल

Baliram Singh

सूरतगंज में खाद्य विभाग का छापा, पनीर-खोवा के सैंपल लिए

Baliram Singh