ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने सौंपी प्रदेश की कमान

Mona

ब्राह्मण और महिलाओं को साधने की रणनीति 

सपा की ओर से डिम्पल यादव को किया जा रहा है आगे

युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो महिलाएं टक्कर देंगी। सपा से डिंपल यादव और कांग्रेस से अराधना मिश्रा मोना की चुनाव मैदान में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कमान दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना को सौंपी है। उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। अर्थात कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी दलित और प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा होगा। 

मोना मिश्रा तीन बार मोना तीसरी बार रामपुर खास से विधायक हैं। 

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अजय राय को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर अब आराधना मिश्र उर्फ मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा है। इस बड़े बदलाव को कांग्रेस की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है।

आराधना मिश्रा ‘मोना’ की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी प्रतिष्ठित रही है।

मोना के पिता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं, जो कि मौजूदा समय में राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हैं। वे उत्तर प्रदेश की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार 9 बार विधायक रहे हैं और एक ही पार्टी व निशान से लगातार जीतने का उनका रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

खुद आराधना भी शुरुआती समय से ही सामाजिक कार्यों और इसके बाद राजनीति में सक्रिय रहीं। वे इलाहबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई कर चुकी हैं और इसके साथ ही लंबे समय तक एनजीओ से जुड़े कार्य भी संभाल चुकी हैं।

कांग्रेस की तरफ से मोना मिश्रा तो सपा की तरफ से डिम्पल यादव को आगे किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन दोनों महिला नेताओं पर सीएम योगी ज्यादा आक्रामक नहीं हो सकते हैं। इन दोनों महिला नेताओं के मैदान में उतरने पर चुनाव दिलचस्प होगा।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे कर्मचारी!

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

‘नमो मैराथन’ में सुमन पटेल व मुकेश कुमार रहे अव्वल

Baliram Singh

समाज सेवी किशन सरोज ने की बेटी की शादी के लिए मदद 

Baliram Singh

कागजों में है सरकारी आश्वासन, अब तक शुरू नहीं हुई आलू की खरीद

Baliram Singh