ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्य

वाराणसी की रानिका जायसवाल बनीं प्रदेश कोषाध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित

11 प्रदेश मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

युवा तुर्क, लखनऊ/वाराणसी

भाजपा ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में संगठनात्मक अनुभव के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। वाराणसी की वरिष्ठ भाजपा नेत्री रानिका जायसवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को काशी क्षेत्र के संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की घोषित नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके अलावा संगठन के वित्तीय और प्रशासनिक कामकाज के लिए सह-कोषाध्यक्ष और प्रदेश कार्यालय मंत्री की भी नियुक्ति की गई है।

मीडिया और सोशल मीडिया टीम भी गठित

महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम में मीडिया प्रबंधन पर भी जोर दिया गया है। एक प्रदेश मीडिया संयोजक के साथ वर्तिका सिंह और अंशु मिश्रा को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के डिजिटल प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए सोशल मीडिया टीम का भी गठन किया गया है।

नई कार्यकारिणी में अलग-अलग क्षेत्रों की महिला नेताओं को शामिल कर संगठन के विस्तार और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। प्रदेश स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियों के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से बधाई दी जा रही है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी के लिए नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी के कार्यक्रमों और अभियानों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की बात कही है। महिला मोर्चा की नई टीम आने वाले संगठनात्मक अभियानों में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम करेगी।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

मिट्टी की खुशबू से महक उठी दिल्ली

Baliram Singh

गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मनोज शाह

Baliram Singh

“आइकॉन ऑफ बिहार” से सम्मानित हुईं आजमगढ़ की बेटी

Baliram Singh