ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेशहरियाणा

भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग

भगत सिंह

शहादत दिवस पर इंडियन पीपुल्स सर्विसेज ने की मांग

युवा तुर्क, बांसडीह (बलिया)

बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र के ताली मौजा स्थित लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी परिसर में इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोंडवाना ने छात्र-नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह देश के सबसे युवा और प्रखर क्रांतिकारी थे, जिनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में थे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की जेल डायरी, लेख और विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं, जिन्हें शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन की ओर से भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने, उनके विचारों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा उन पर व्यापक शोध कार्य शुरू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के संरक्षक उमाशंकर गोंड ने की, जबकि संचालन वीरेन्द्र कुमार ने किया। श्रद्धांजलि सभा में कुमारी खुशबू, रिया, अनिता, शांतनु, अशोक गोंड, सत्यम गोंड, अंशु गोंड, नीरज गोंड, निखिल कुमार, मनीषा, शिवम, नितिन, सुजीत, विकास, रितेश कुमार, सुरेश शाह, लल्लन प्रसाद सहित अनेक छात्र-युवा उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: हर आवास विहीन व्यक्ति को मिलेगा पक्का मकान- केशव प्रसाद मौर्य

पढ़ते रहिए कैसे पहुंचे गोरखधाम मंदिर, बस, ट्रेन, टैक्सी अथवा फ्लाइट

जैक AMH-2
एआई तकनीक से लैस “जैक AMH-2 मशीन” का भव्य लांच
यह मशीन उद्योग जगत के लिए गेम चेंजर साबित होगी- विशाल खेमका, निदेशक, विशाल स्विएटेक

Related posts

चंद्रशेखर जी ने सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना देखा था- यशवंत सिंह

Baliram Singh

एसआईआर: संसद से सड़क तक लड़ी जाएगी लड़ाई

Baliram Singh

यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

Baliram Singh