सहारा विकास ट्रस्ट द्वारा गांव बसेड़ा में मुजीबुर्रहमान को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित
रियाज अहमद, सहारनपुर
सहारा विकास ट्रस्ट की ओर से किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान को किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को गांव बसेड़ा में ट्रस्ट अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों और मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना समाज के प्रति एक सराहनीय योगदान है।
इस अवसर पर समाजसेवी शौकिन फौजी ने कहा कि “समाज में ऐसे लोगों का सम्मान होना चाहिए, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रतिनिधि ज़ावेद ने कहा कि मुजीबुर्रहमान द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
ट्रस्ट आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करता रहेगा। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) युवा जिला अध्यक्ष सहारनपुर सौरभ त्यागी ने कहा कि मुजीबुर्रहमान लगातार पीड़ितों की आवाज़ शासन प्रशासन के समक्ष उठाने का कार्य कर रहे हैं। सम्मानित किए जाने से उत्साहवर्धन होता है। कार्यक्रम में राजपाल, सोनू, विमल कुमार, विजय, वाजिद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में त्रुटि के लिए बीएलओ सहित जिम्मेदार अधिकारी होंगे जवाबदेह

