ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

निशांत कुमार वाराणसी में कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र!

मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

युवा तुर्क, वाराणसी

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा तथा बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री निशांत कुमार की प्रस्तावित उपस्थिति में आगामी 1 नवंबर को वाराणसी के कोरौता स्थित रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। लोहता भट्ठी स्थित शगुन पैलेस मैरिज हॉल में आयोजित इस बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

Jdu

बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने की।

JDU

बैठक में वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और अयोध्या मंडलों सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य अतिथि श्रवण कुमार ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से एक-एक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पनाथ वर्मा, शालिनी सिंह पटेल, सुशील कश्यप एवं रजनीश पटेल, प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी अवधेश सिंह, प्रदेश महासचिव एवं मिर्जापुर मंडल प्रभारी संजय सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव भैया हरिशंकर पटेल, सुभाष पाठक, अभिषेक राय, सुशील पटेल एवं राजेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी, प्रदेश सचिव अतुल प्रताप सिंह पटेल, नौशाद खान, प्रवीण पटेल, जय प्रकाश पटेल, संतोष पटेल एवं अजय चौधरी; कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा तथा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त वाराणसी के जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद ब्रह्मचारी, भदोही के जिला अध्यक्ष सर्वेश राय, जौनपुर के जिला अध्यक्ष साहब लाल पटेल, मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, सोनभद्र के जिला अध्यक्ष सचिन पटेल, बस्ती के जिला अध्यक्ष राजेश चौधरी तथा भदोही किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र राय सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

पत्रकारों ने नए डीएम को सोनभद्र की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया

Baliram Singh

वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या, पति ने बहन व पत्नी की हत्या की

Baliram Singh

कागजों में है सरकारी आश्वासन, अब तक शुरू नहीं हुई आलू की खरीद

Baliram Singh