ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या, पति ने बहन व पत्नी की हत्या की

प्रज्ञा मिश्रा की बहन की हत्या

पति मानस बाजपेयी ने पत्नी दिव्या मिश्रा को कार्यालय से बाहर बुलाकर मारी गोली

युवा तुर्क, लखनऊ

वरिष्ठ पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा को उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा हत्यारे ने अपनी बहन की भी हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। इस तिहरे हत्याकांड से राजधानी लखनऊ दहल गई। अपनी मौत से पहले आरोपी ने ‘व्हाट्सऐप स्टेटस’ पर किए गए पोस्ट के जरिए दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला।

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की एक शाखा के बाहर हुई। मृतका की पहचान 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जो बैंक में ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ के पद पर कार्यरत थीं।

आरोपी मानस वाजपेयी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई में ‘फील्ड ऑफिसर’ के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार पति मानस ने दिव्या को कार्यालय से बाहर बुलाकर गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गया।

आरोपी मानस और दिव्या के बीच वैवाहिक विवाद था। पत्नी दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद मानस अपने घर गया, जहां उसने अपनी बहर शीबा बाजपेयी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

उधर, प्रज्ञा मिश्रा ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा,

“अभी-अभी फोन आया कि गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गयी है…..लोहिया में है, ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे।“

अवसाद में थी बहन:

बताया जा रहा है कि मानस की बहन तीन साल से अवसाद से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। मानस को डर था कि उसके बाद उसकी बहन का देखभाल कौन करेगा! पुलिस घटनाओं के क्रम और हत्याओं की वजह बनी परिस्थितियों की कड़ी जोड़ने के लिए सभी उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। पड़ोसियों के मुताबिक मानस की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। मानस के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी, जबकि उसकी मां का लगभग छह साल पहले निधन हो गया था।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रजिस्टर्ड नहीं है प्रोजेक्ट, तब भी शिकायत कर सकेंगे खरीदार

Related posts

वेतन बढ़ा तो सफाई कर्मियों के चेहरे खिले

Baliram Singh

मंगल पांडेय का बलिदान राष्ट्र धर्म और देश की रक्षा का प्रतीक

Baliram Singh

मऊ: स्टेशन पर वर्दी में देशभक्ति का संदेश

Baliram Singh