ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीबिहार

तीन मालगाड़ियों को जोड़कर तैयार हुई ‘अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन

अवध महाशक्ति

पूर्वोत्तर रेलवे की पहली ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन

युवा तुर्क, लखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे ने आज माल परिवहन को अधिक सुदृढ़ एवं कुशल बनाने की दिशा में एक नई उपलब्धि हासिल की है। रेलवे द्वारा 03 मालगाड़ियों को जोड़कर ’अवध महाशक्ति’ नामक फ्रेट ट्रेन तैयार की गई है। इस ट्रेन का गोण्डा से मुरादाबाद मण्डल वाया सीतापुर होते हुए सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

गोण्डा आरओएच डिपो द्वारा तैयार यह पूर्वोत्तर रेलवे की पहली फ्रेट ट्रेन है। इस ट्रेन में कुल 129 वैगन एवं 03 इंजन लगाए गए हैं।

वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया के नेतृत्व में यह ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन गोण्डा जं. स्टेशन से दोपहर 01:50 बजे रवाना की गई।

संदीप पांडेय
संदीप पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन

इस फ्रेट ट्रेन में एक साथ 129 वैगनों के संचालन से एक ही ट्रिप में अधिक माल की ढुलाई संभव होगी।

इससे रेलवे की राजस्व आय एवं परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी। 03 ट्रेनों को एक में मिलाकर चलाने से परिचालन समय, ईंधन की खपत और ट्रैक क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।

ओम प्रकाश केशरी
ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष, अहरौरा नगर पालिका परिषद, मीरजापुर

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि ’अवध महाशक्ति’ फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन मंडल की बेहतर कार्यक्षमता, विभागों के बीच तालमेल और अच्छे प्रबंधन का उदाहरण है। इसका उद्देश्य माल परिवहन क्षमता को बढ़ाकर ग्राहकों को तेज एवं किफायती सेवा उपलब्ध कराना है। यदि इन मालगाड़ियों को अलग-अलग चलाया जाता तो तीन अलग-अलग मार्ग और चालक दल की व्यवस्था करनी पड़ती। ’अवध महाशक्ति’ के रूप में एक साथ चलने से समय की बचत होगी। साथ ही अधिक सवारी/मालगाड़ी के संचालन के लिए मार्ग भी उपलब्ध होगा।

प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता
प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: नितीन नबीन की टीम में यूपी से रेखा वर्मा व संगीता यादव सहित 9 चेहरे शामिल

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

नवजीवन इंग्लिश स्कूल

बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

मिसाल: दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए जुटाई एक लाख की मदद

Baliram Singh

सीबीएसई ईस्ट जोन योगासन चैंपियनशिप में बलिया के सनबीम स्कूल का दमदार प्रदर्शन, फाइनल में बनाई जगह

Baliram Singh

गरीब परिवार के घर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Baliram Singh