ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

यूपी पुलिस

28.86 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन, 4,481 महिला अभ्यर्थी भी सफल

युवा तुर्क, लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर कुल 32,679 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। भर्ती के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस के 10,469, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस के 15,131, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के 1,341, महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी के 2,282, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71, जेल वार्डर पुरुष के 3,279 और जेल वार्डर महिला के 106 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों में 4,481 महिलाएं भी शामिल हैं। भर्ती बोर्ड ने 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के 75 जनपदों में छह पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की थी। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 76,184 अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षा के लिए चयनित किया गया। यह प्रक्रिया 17 से 31 अगस्त तक चली। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पीईटी 1 से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़ का समय सटीक रूप से दर्ज करने के लिए आरएफआईडी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। लिखित परीक्षा केंद्रों, डीवी पीएसटी केंद्रों और पीईटी स्थलों पर व्यापक सीसीटीवी कवरेज के साथ जनपद एवं बोर्ड स्तर के कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई।
भर्ती बोर्ड के अनुसार लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर नवंबर के तीसरे सप्ताह में वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, मूक-बधिर दंपत्ति समेत तीन की नृशंस हत्या

Baliram Singh

नवरात्र मेला के समापन पर ड्यूटी पर लगे अधिकारी सम्मानित

Baliram Singh

कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Baliram Singh