युवा किसी भी पार्टी में नई उर्जा का संचार करते है: उपेंद्र कुशवाहा
युवा तुर्क, नई दिल्ली
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल सिंह को पार्टी के युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एस सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राहुल सिंह को मिठाई खिलाकर युवा मोर्चा के नए दायित्व के लिये शुभकामनाएं दी और पार्टी समेत देश युवाओं के हित में मुस्तैदी से काम करने के लिये कहा। श्री कुशवाहा ने कहा, “किसी भी पार्टी के युवा, संगठन को नई ऊर्जा देने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण होते है।”
इसी संदर्भ में राहुल सिंह की नियुक्ति को माना जा रहा है। गौरतलब है कि राहुल पार्टी के छात्र राजनिति में रहते हुए ही विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि अब आप पर युवाओं के बीच पार्टी के विचार और जनसेवा के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना तथा बिहार सहित पूरे देश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का दायित्व है।
इसी सोच के अनुरूप राहुल सिंह के पूर्व संगठनात्मक कार्यों, छात्र राजनीति के अनुभव, युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता और मजबूत संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राहुल सिंह इससे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के छात्र मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। छात्र राजनीति से युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व तक का उनका सफर पार्टी में उनकी संगठनात्मक भूमिका के विस्तार का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब उनके सामने देशभर के युवाओं को संगठित करने, उनकी समस्याओं और आकांक्षाओं को उचित मंच देने तथा उन्हें सामाजिक विकास, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की चुनौती होगी।
अपनी नियुक्ति पर राहुल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं युवा साथियों एडवोकेट विकास सिंह, अरुण यादव, आकाश सिंह, सुमित कुशवाहा, मुकेश सिंह तथा जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं, भाजपा नेता राकेश सिंह ने भी राहुल सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

