ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

पूर्व एमएलए के भतीजा बने बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

 

चंदाडीह निवासी संजीव को मिली जिम्मेदारी, बेल्थरा रोड में खुशी की लहर

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड/बलिया

बेल्थरा रोड क्षेत्र के चंदाडीह निवासी संजीव कुमार वर्मा को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संजीव कुमार वर्मा पूर्व विधायक केदारनाथ वर्मा के भतीजे और चंदाडीह के पूर्व प्रधान स्व. केशव वर्मा के पुत्र हैं।

बीजेपी

पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर संजीव कुमार वर्मा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश, क्षेत्र और जिला नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद किया। कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।

संजीव वर्मा ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पिछड़े वर्ग के सम्मान, अधिकार और उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वह नई जिम्मेदारी की गरिमा बनाए रखने तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

संजीव वर्मा के जिलाध्यक्ष बनने को क्षेत्र में भाजपा संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि इस जिम्मेदारी से उनके कार्य क्षेत्र सिकन्दरपुर व गृह क्षेत्र बेल्थरा रोड क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

सीयर का दबदबा, 5 शिक्षिकाओं ने जीता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट

Baliram Singh

निशांत कुमार वाराणसी में कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र!

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा

Baliram Singh