ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

68500 शिक्षक भर्ती: छात्रों ने अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा

68500 शिक्षक भर्ती

युवा तुर्क, लखनऊ

68500 शिक्षक भर्ती मामले में 5 फीसदी की संवैधानिक छूट व नियुक्ति मामले पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के आदेश के आधार पर ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अपर मुख्य सचिव को ओबीसी समेत अन्य वंचित वर्गों को भी उत्तीर्णांक में 5% की संवैधानिक छूट देकर पूर्णांक 150 में से 60 अंक अर्थात 40% अंक पाकर  सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के मामले पर बिंदुवार तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया गया।

अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) ने प्रतिनिधिमंडल की बातों से सहमति जताते हुए प्रतिनिधिमंडल से लिखित में संक्षिप्त सार रूप में जवाब सबमिट करने के लिए कहा। प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल अपर मुख्य सचिव को लिखित में संक्षिप्त सार सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अभ्यर्थी आशुतोष वर्मा, तूफान सिंह, नवीन चौधरी एवं अखिल कुमार यादव शामिल थे।

इसी आधार पर अपर मुख्य सचिव (बेसिक शिक्षा) द्वारा भर्ती प्रक्रिया में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया और उनसे अनुरोध किया कि 68500 शिक्षक भर्ती मामले पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश का अनुपालन करते हुए ओबीसी समेत समस्त वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया यथाशीघ्र प्रारंभ कर सुखद, प्रभावी एवं सकारात्मक निस्तारण किया जाए।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: रैगिंग के नाम पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

नीतीश कुमार का मनाया गया 75वां जन्मदिन, दीर्घायु के लिए किया गया हवन

Baliram Singh

विदेश में इकलौते बेटे रंग बहादुर पटेल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Baliram Singh

बाली उमर में प्यार और धोखा, प्रेमी ने खेला खूनी खेल

Baliram Singh