ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मुख्य तहसील दिवस में नहीं पहुंचे डीएम-एसपी, फरियादियों में निराशा

तहसील दिवस, बेल्थरा रोड

300 बेड के सरकारी अस्पताल और ट्रामा सेंटर की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नवागत अधिकारियों से लोगों को थीं काफी उम्मीदें

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड/बलिया

बेल्थरा रोड तहसील में शनिवार को आयोजित मुख्य तहसील दिवस में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। लोगों को उम्मीद थी कि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक से सीधे मिलकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएंगे, लेकिन आवश्यक कार्य के चलते दोनों अधिकारी तहसील दिवस में नहीं पहुंच सके। इससे फरियादियों में निराशा देखने को मिली। नवागत डीएम और एसपी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं।

तहसील दिवस, बेल्थरा रोड

इस बीच, बेल्थरा रोड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 200 से 300 बेड के सरकारी अस्पताल और ट्रामा सेंटर की स्थापना की मांग को लेकर पहुंचे लोगों ने डीएम की अनुपस्थिति में उपजिलाधिकारी शरद चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

बेल्थरा रोड

इंजीनियर रितेश देशमुख नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या उठाई। उनका कहना है कि बेल्थरा रोड और आसपास के ग्रामीण इलाकों की बड़ी आबादी गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर इलाज के लिए दूसरे जनपदों पर निर्भर है। बेल्थरा रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बलिया जिला मुख्यालय की दूरी करीब 60 किलोमीटर और मऊ की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। ऐसे में गंभीर मरीजों को बड़े अस्पताल तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है।

ट्रामा सेंटर से लेकर डायलिसिस तक की मांग:

ज्ञापन में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, गंभीर प्रसव और अत्यधिक रक्तस्राव जैसी आपातकालीन स्थितियों में समय पर इलाज बेहद जरूरी है। स्थानीय स्तर पर उच्चस्तरीय सरकारी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है।

लोगों ने क्षेत्र में 200 से 300 बेड का आधुनिक सरकारी अस्पताल स्थापित करने के साथ 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ट्रामा सेंटर, आईसीयू और एचडीयू की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड बैंक या ब्लड स्टोरेज यूनिट और डायलिसिस सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ समेत आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, जरूरी दवाओं की उपलब्धता और चौबीसों घंटे चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है। मांग करने वालों का कहना है कि अस्पताल और ट्रामा सेंटर की स्थापना होने से बेल्थरा रोड तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंभीर परिस्थितियों में दूसरे जनपदों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय पर उपचार मिल सकेगा।

इन लोगों ने सौंपा ज्ञापन:

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने वालों में इंजीनियर रितेश देशमुख, विनोद मानव, रंजीत कुमार यादव, कृष्णा कुमार, अमन कुमार, मो. आजम, पीयूष सिंह, मो. आरिफ अंसारी, दीपक त्रिपाठी, मो. शादाब उसमानी और सोनू यादव शामिल रहे।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road

Related posts

सफाई श्रमिकों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Baliram Singh

यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

Baliram Singh

शादी से पहले तीन दिन में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, प्रशासन अलर्ट

Baliram Singh