ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बाली उमर में प्यार और धोखा, प्रेमी ने खेला खूनी खेल

प्रेमी ने थर्माकोल कटर से प्रेमिका की गला काटकर कर दी निर्मम हत्या

युवा तुर्क, प्रयागराज
प्रयागराज जनपद में सराय इनाइत थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में एक नाबालिक युवती के साथ उसके प्रेमी ने प्यार के नाम को कलंकित कर दिया। इस प्यार की सच्ची घटना में दगाबाज प्रेमी ने रुह को कंपा देने वाली घटना को अंजाम दिया है। नाबालिक प्रेमी अपनी प्रेमिका को भगाकर उसकी दौलत को हथियाने के लिए खूनी खेल खेला है। पुलिस शव को बरामद कर धोखेबाज खूनी प्रेमी को पकड़कर आलाकत्ल बरामद किया है।

अरेस्ट
नाबालिग प्रेमी अरेस्ट, प्रयागराज

बताया जाता है कि जमुनीपुर गांव की एक 17 वर्षीय युवती को 21 अप्रैल को बहरिया के जलालपुर गांव का एक धोखेबाज प्रेमी प्यार का नाटक रच कर लाखों रुपए के आभूषण के साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया था।

प्रेमी ने छल कपट और धोखा देकर प्रेमिका से सारे जेवरात को लेकर उसकी कटर से गला काटकर हत्या कर दी थी। शव को हरषपुर, मऊआइमा नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।

प्रेमिका
नाबालिग प्रेमिका, प्रयागराज

लड़की की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर काल डिटेल के आधार पर प्रेमी को 8 मई को दबोचा तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। पु

लिस आला कत्ल कटर और लाखों रुपए का आभूषण समेत घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर नाबालिक खूनी, दगाबाज प्रेमी को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया है।

बाली उमर के इस प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका की दौलत के लालच में क्रूरतापूर्ण हत्याकर अन्य युवतियों के लिए संदेश दिया है, जो बिना मां बाप के इजाजत के युवकों से प्रेम कर उनके साथ भाग जाती है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मऊ- 12वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

गन्ना राज्यमंत्री ने चौपाल में ही दूर की जनता की समस्याएं

Baliram Singh

डीएम ने की मंदिर की सफाई, स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश

Baliram Singh

रेखा पटेल हत्याकांड का खुलासा: दगाबाज प्रेमी, भाई और पिता गिरफ्तार

Baliram Singh