ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

आसनसोल में ‘आर्थिक गणतंत्र’ की एंट्री, गोंगपा ने बलिराम गोंड को बनाया चेहरा

युवा तुर्क, आसनसोल (प. बंगाल)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार सिर्फ परंपरागत मुद्दों की ही नहीं, बल्कि नई वैचारिक लड़ाई की भी आहट दिख रही है। इसी कड़ी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने आसनसोल उत्तर (281) सीट से अपने प्रत्याशी के रूप में बलिराम गोंड का नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरते हुए ‘आर्थिक गणतंत्र’ के एजेंडे को केंद्र में ला दिया है।

6 अप्रैल 2026 को नामांकन के अंतिम दिन दाखिल पर्चे के साथ गोंगपा ने साफ संकेत दिया कि वह इस चुनाव में सिर्फ सीट जीतने के लिए नहीं, बल्कि अपनी वैचारिक पहचान और मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उतरी है।

नामांकन के दौरान मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना ने कहा कि गोंगपा का मूल लक्ष्य देश में ‘समाजवादी आर्थिक गणतंत्र’ की स्थापना करना है।

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को अमीरपरस्त बताते हुए प्राकृतिक संसाधनों के राष्ट्रीयकरण और उन पर आम जनता के अधिकार की बात कही। साथ ही रोजगार को मौलिक अधिकार घोषित करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया।

नए विमर्श के साथ चुनावी चुनौती:

गोंगपा का यह कदम आसनसोल उत्तर में चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है। जहां एक ओर पारंपरिक दल स्थानीय मुद्दों और राजनीतिक समीकरणों पर फोकस कर रहे हैं, वहीं गोंगपा ‘आर्थिक न्याय’ और ‘समान संसाधन अधिकार’ जैसे बड़े राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर मैदान में है।

प्रत्याशी बलिराम गोंड ने कहा कि वे शोषित और पीड़ित वर्ग की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनका दावा है कि जनता के बुनियादी अधिकार—रोजगार, भोजन और इलाज—को सुनिश्चित कराना ही असली लोकतंत्र की कसौटी है।

स्थानीय से राष्ट्रीय मुद्दों का संगम:
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, गोंगपा का यह प्रयोग भले ही सीट जीतने की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन यह चुनावी बहस को स्थानीय मुद्दों से आगे बढ़ाकर आर्थिक असमानता और संसाधनों के बंटवारे जैसे विषयों तक ले जाने की कोशिश जरूर है।

नामांकन के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें आकाश गोंड, दीपक गोंड, राजाराम यादव, श्रीराम चौधरी, बबलू ठाकुर, वीरबहादुर सिंह, रोहित राम, प्रदुम मंडल, प्रीतम शर्मा, सौरभ यादव, राजा राम शाह, अशोक यादव, चंदन मालाकार, शिवजी यादव, लल्लन रजक और नागेंद्र यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दिल्ली के मावलंकर हाल में आयोजित होगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

KSS
Krishan Sewing Solution

Related posts

दलित चिंतक एचएल दुसाध को कांग्रेस ने दी प्रमुख जिम्मेदारी

Baliram Singh

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्पेशल ओलंपिक विजेता वासु तिवारी को किया सम्मानित

Baliram Singh

फिलहाल टल गया अमोनिया संकट, आलू किसानों को मिली राहत

Baliram Singh