ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

मीरजापुर में अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

वाहन चोर गैंग

चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोटर साइकिल व एक दर्जन से ज्यादा,,,,

युवा तुर्क, 7 अप्रैल

मीरजापुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी की दो मोटर साइकिल, 11 इंजन, 3 चेचिस और मोटर साइकिल के पार्ट बरामद की है।

मीरजापुर
मीरजापुर में अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश

मीरजापुर जनपद की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में वाहन चोरों के खिलफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रह है। इसी के मद्देनजर जनपद की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत कचहरी तिराहे के पास 1 व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा, थाना विंध्याचल को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 1 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके तीन अन्य साथियों महेश कुमार बिंद निवासी डेरवा थाना विंध्याचल, रमेश केशरी निवासी गैपुरा थाना विंध्याचल और पिंटू कुमार बिंद निवासी थानीपुर गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया।

मीरजापुर
अभियुक्तों के पास से बरामद वाहन व उनके पार्ट्स

अभियुक्तों के पास से बरामद:

पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से चोरी 2 मोटर साइकिल, 11 इंजन, 3 कटी हुई चेचिस, 6 सेलेंसर, 4 मोटर साइकिल की टंकी, 22 मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: प्रदेशवासियों को गोबर गैस के उपयोग हेतु किया जाएगा प्रोत्साहित

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

 

Related posts

इकलौते विधायक के निधन पर भावुक हुईं बसपा सुप्रीमो मायावती

Baliram Singh

सीबीएसई एक्जाम: 12वीं में सिल्वर बेल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Baliram Singh

संडलपुर दरगाह में तांडव, तोड़फोड़ और चोरी

Baliram Singh