ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेश

रेलवे प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान- बेटिकट पकड़े गये 353 यात्री

रेलवे

युवा तुर्क, लखनऊ

बेटिकट रेलवे की यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने शनिवार

को विशेष अभियान चलाया। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता के निर्देश पर 12 सितम्बर, 2026 को बाराबंकी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान के दौरान गाड़ी संख्या 12556, 15744, 13308 एवं 11080 में सघन टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के मामले में 353 यात्री पकड़े गये।  जिनसे ₹1,28,880 किराया तथा ₹1,76,500 जुर्माना सहित कुल ₹3,13,480 की राशि वसूल की गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

ब्लॉक प्रमुख प्रतापपुर के परिवार में नकदी समेत लगभग एक करोड की चोरी 

Baliram Singh

जॉर्ज फर्नांडिस का जीवन संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत

Baliram Singh

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का कांग्रेस ने किया विरोध तो भड़के पंकज चौधरी

Baliram Singh