ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशबिहार

सिसवा बाजार स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू

सिसवा

कप्तानगंज-पनियहवां रेलखंड पर स्थित है सिसवा बाजार स्टेशन

युवा तुर्क, वाराणसी

वाराणसी मंडल ने सुरक्षित और आधुनिक रेल संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कप्तानगंज–पनियहवां रेलखंड के सिसवा बाजार स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की सफलतापूर्वक स्थापना और कमीशनिंग पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही स्टेशन को सार्वजनिक रेल यातायात के लिए खोल दिया गया।

सिसवा
सिसवा बाजार स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू

मंडल रेल प्रशासन के अनुसार, सिसवा बाजार स्टेशन पर सेंट्रलाइज्ड आर्किटेक्चर वाली 64वीं रूट सेटिंग टाइप इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (WESTRACE MK-II) प्रणाली को 42 रूट्स के साथ चालू किया गया है।

यह कार्य पांच घंटे के डिस्कनेक्शन और उसके बाद डेढ़ घंटे के टेस्टिंग ब्लॉक में निर्धारित समय के भीतर पूरा किया गया।

सिसवा
सिसवा बाजार स्टेशन पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग शुरू

सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की तकनीकी टीम ने समन्वित तरीके से कार्य करते हुए इंटरलॉकिंग प्रणाली की टेस्टिंग और कमीशनिंग पूरी की। आधुनिक प्रणाली के शुरू होने से ट्रेनों के परिचालन में सुरक्षा, सुगमता, विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ने की उम्मीद है।

RCC डक्ट से सुरक्षित होंगी सिग्नलिंग केबल

सिसवा बाजार स्टेशन की एक और खासियत यह है कि खड्डा रेलवे स्टेशन के बाद यह वाराणसी मंडल का दूसरा स्टेशन बन गया है, जहां सिग्नलिंग केबल बिछाने के लिए RCC डक्ट का उपयोग किया गया है। इससे केबलों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी और सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

मंडल रेल प्रशासन का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग आधुनिक रेल संचालन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से ट्रेनों के आवागमन से जुड़े रूटों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने इस उपलब्धि पर सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिहार से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा जीआई टैग वाला मिथिला मखाना

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

 

 

Related posts

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- कांग्रेसी “,,, माता” के नारे लगाते

Baliram Singh

दिव्यांग के साथ बेरहमी करने वालों पर सोरांव पुलिस मेहरबान!

Baliram Singh

बात-बात में नाबालिक ने मारी युवक को चाकू, गम्भीर रूप से घायल

Baliram Singh