ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मंत्री आशीष पटेल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान  

संत कबीर नगर में कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण और वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

युवा तुर्क, संत कबीर नगर

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्य भव्य रूप से आयोजित किए गए। इस विशेष दिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनसेवा के रूप में मनाते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

जन्मदिन के इस खास मौके पर अपना दल (एस) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहित पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान के जरिए जरूरतमंदों के जीवन रक्षा का संकल्प लिया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और ‘हरियाली बढ़ाओ’ के संदेश के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

अपना दल एस
अपना दल एस

वृद्धाश्रम में सेवा व जलपान:

अपने नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को जलपान कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे समाज के वरिष्ठ जनों के प्रति आदर और सत्कार का भाव प्रदर्शित हुआ।

रक्तदान करते समय मीडिया से मुखातिब होते हुए अपना दल (एस) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा,

“हमारे राष्ट्रीय नेता आशीष पटेल जी जन-जन के चहेते नेता हैं, जिनकी प्राथमिकता हमेशा से गरीब, वंचित, शोषित और आम जनमानस की सेवा करना रही है। उनके आदर्शों पर चलते हुए आज का यह सेवा कार्य केवल एक जन्मदिन का जश्न नहीं है, बल्कि यह उस जनसेवा की संस्कृति का विस्तार है जो हमारे दल की मूल पहचान है।”

इस अवसर पर अपना दल (एस) के जिला सचिव राम जनक चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, गिरजेश चौधरी, राजेश चौधरी, युवा नेता कृष्णा चौधरी, आशुतोष कुमार, आलोक चौधरी, अनीश सिंह, तथा अंकित चौधरी सहित तमाम सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और इस सेवा यज्ञ में अपनी सहभागिता निभाई।

पढ़ते रहिए युवा  तुर्क: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर फौजी परिवार

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की स्मृति में बनेगा अत्याधुनिक 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

Baliram Singh

ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों ने निदेशक को दिया ज्ञापन

Baliram Singh

मंत्री आशीष पटेल का निर्देश- हर छात्र के लिए दो इंडस्ट्रियल विजिट होगा अनिवार्य

Baliram Singh