ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

नीरज सिंह का सपा पर तंज – “P से परिवार और D से धनराज”

रायबरेली में बीजेपी संगठन प्रभारी नीरज सिंह का सपा पर हमला

भूपेंद्र कृष्ण, रायबरेली

आगामी शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव और राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के अटल भवन स्थित जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन प्रभारी नीरज सिंह, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी और पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नीरज सिंह को हाल ही में रायबरेली का जिला प्रभारी बनाया गया है।

नीरज सिंह

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीरज सिंह ने समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर सवाल उठाए।

सपा के राज्यसभा प्रत्याशियों रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा कि “P से परिवार और D से धनराज” है।

सपा ने दोनों नेताओं को यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है और दोनों ने नामांकन भी दाखिल किया है।

नीरज सिंह ने आरोप लगाया कि सपा में परिवार से बाहर कार्यकर्ताओं के लिए अवसर सीमित हैं।

वहीं, अल्पसंख्यकों और रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों का उल्लेख किया।

राज्यसभा चुनाव में संभावित क्रॉस वोटिंग को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। आगामी एमएलसी चुनाव के संदर्भ में नीरज सिंह ने संगठन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय के आधार पर रायबरेली की सभी सीटों पर पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दावा किया।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

सात फेरों की वो आखिरी डोर: पहले सुहागिन गई पत्नी, फिर पीछे-पीछे चल पड़ा पति

Baliram Singh

कानपुर: एक दर्जन स्विचमैन पर निगमयुक्त का एक्शन, हुए निलंबित

Baliram Singh

प्रदेश में दलित-पिछड़ों व मुसलमानों का हो रहा है फर्जी एनकाउंटर!

Baliram Singh