मंत्री संजय सिंह गंगवार ने फर्म का कराया ठेका निरस्त
युवा तुर्क, पीलीभीत
पीलीभीत शहर के पौराणिक बृह्मचारी घाट के पर्यटन विकास कार्यों में लापरवाही बरतने व आधे-अधूरे निर्माण कार्य करने वाली ठेकेदार फर्म का गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने ठेका निरस्त करा दिया है और उसकी जगह नये ठेकेदार की नियुक्ति करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये है।
राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने निर्धारित समय में बृहमचारी घाट के पर्यटन विकास कार्य पूर्ण नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए लापरवाह ठेकेदार फर्म के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये है।
राज्यमंत्री श्री गंगवार बृहमचारी घाट के पर्यटन विकास हेतु वर्ष 2023-24 में पर्यटन विकास निगम से 195.94 लाख की धनराशि स्वीकृत करायी थी, लेकिन निर्धारित समय में विकास कार्य पूरे नही हो सके।
उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबन्धक (तकनीकी) ने राज्यमंत्री श्री गंगवार को इस सम्बन्ध में पत्र भेज कर ठेकेदार की लापरवाह पूर्ण कार्यवाही से अवगत कराया था।
ठेकेदार फर्म मै. अखिल इण्टरप्राईजेज को उक्त पर्यटन विकास कार्य का अनुबन्ध दिया था, जिसके तहत फर्म ने स्वागत द्वार, टॉयलेट ब्लाक, घाट, इण्टरलाकिंग कार्य, सिटिंग स्टोन बेंच, सोलर लाईट, स्टोन डस्टबिन, स्टोन साइनेज आदि के कार्य कराये जाने थे, लेकिन ठेकेदार फर्म ने परियोजना के अन्तर्गत केवल स्वागत द्वारा और टॉयलेट ब्लाक का कार्य कराकर शेष कार्य अधूरा छोड़ दिया।
महाप्रबन्धक द्वारा गन्ना राज्यमंत्री श्री गंगवार के दी गई उपरोक्त जानकारी के बाद ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसका ठेका निरस्त कर दिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।
राज्यमंत्री श्री गंगवार ने बताया कि बृहमचारी घाट के विकास एवं निर्माण कार्यो के लिए पर्यटन विभाग से धनराशि वर्ष 2023-24 में 195.94 लाख धनराशि स्वीकृत करायी गई थी, लेकिन ठेकेदार फर्म द्वारा आधा-अधूरा काम किये जाने के कारण फर्म का ठेका निरस्त करा दिया गया है और आगे कानूनी कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होनें कहा की बृहमचारी घाट के पर्यटन विकास आदि कार्यो के लिए सम्बन्धि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। बृहमचारी घाट खकरा और देवहा नदी दोनों के किनारे पर बसा हुआ है जहां हर साल बाढ़ बारिश के दौरान नदियों द्वारा कटान किये जाने की समस्या बनी रहती है। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बाढ़ खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को भी कार्य पूरा कराने में सहयोग करने के निर्देश दिये हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों राज्यमंत्री श्री गंगवार ने डीएम के साथ ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही सामने आई।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार साइकिल से पहुंचे शोकाकुल परिवारों के घर

