ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला दरोगा तृप्ति पाण्डेय सम्मानित

युवा तुर्क, मऊ

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में सोमवार को मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, एंटी रोमियो टीम प्रभारी, महिला आरक्षी और महिला हेल्प डेस्क प्रभारी शामिल हुए।

Mau

गोष्ठी में मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिया कि महिला एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित और संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया जाए। शिकायतों पर शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

Mau

बैठक में मिशन शक्ति केंद्रों और महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं- बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाली कोतवाली नगर की महिला उपनिरीक्षक तृप्ति पाण्डेय को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

Related posts

झांसी के गबूले पटेल लाल चौक से कन्याकुमारी तक तिरंगा लहराएंगे

Baliram Singh

दलित चिंतक एचएल दुसाध को कांग्रेस ने दी प्रमुख जिम्मेदारी

Baliram Singh