उभांव में अनिल उपाध्याय और सिकंदरपुर में हरिशंकर सिंह को जिम्मेदारी
युवा तुर्क, बलिया
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों और आठ उपनिरीक्षकों समेत 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। उभांव, सिकंदरपुर, नरही, दुबहड़, बांसडीहरोड, खेजुरी, भीमपुरा, पकड़ी और चितबड़ागांव थानों को नए प्रभारी मिले हैं।


पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक बनाकर उभांव भेजा गया है। वहीं, नरही के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह को सिकंदरपुर की कमान सौंपी गई है। सिकंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे को खेजुरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में दुबहड़ से स्थानांतरित अनुपम जायसवाल को नरही का थानाध्यक्ष बनाया गया है। एएचटी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड का प्रभारी बनाया गया है। बांसडीहरोड के प्रभारी वंश बहादुर सिंह को प्रभारी डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तबादलों में मिथिलेश कुमार को भीमपुरा, रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी, लालमणि सरोज को चितबड़ागांव और बृजेश कुमार सिंह को दुबहड़ थाने का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एक साथ कई थानों के प्रभारी बदले जाने से जिले की पुलिस व्यवस्था में व्यापक स्तर पर बदलाव हुआ है।
पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आराधना मिश्रा मोना को कांग्रेस ने सौंपी प्रदेश की कमान


