ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

वीरेंद्र चौधरी विधानसभा में बनेंगे कांग्रेस की आवाज

नेता विधान मंडल की मिली जिम्मेदारी

युवा तुर्क, लखनऊ

कांग्रेस आला कमान ने उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। शीर्ष नेतृत्व ने सबको साथ लेकर चलने की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए ब्राह्मण को प्रदेश की कमान, दलित को प्रदेश प्रभारी, मुस्लिम को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में पार्टी की आवाज के तौर पर ओबीसी नेता को जिम्मेदारी दी है।

पार्टी नेतृत्व ने महाराजगंज के फरेंदा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी को नेता विधान मंडल दल की जिम्मेदारी सौंपी है।

वीरेंद्र चौधरी कुर्मी बिरादरी से आते हैं। इन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को कड़ी टक्कर दी थी।

पंकज चौधरी ने काफी वोटों से जीत हासिल की। वीरेंद्र चौधरी को बेहद विनम्र और सादगी वाले नेता के तौर पर जाना जाता है।

वीरेंद्र चौधरी के अलावा कांग्रेस ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने इमरान मसूद के जरिये मुस्लिम मतदाताओं को बड़ा संदेश दिया है।

रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट

 

Related posts

किसी भी व्यापारी के संकट में तुरंत पहुंचे पदाधिकारी: संजय गुप्ता

Baliram Singh

राहुल गांधी ने डीआरएम को पत्र लिखा तो दो नेता आमने-सामने

Baliram Singh

सोनभद्र के आदिवासी इलाकों में बुनियादी समस्याओं का अंबार

Baliram Singh