मजबूती से चुनाव लड़ेगी जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया
युवा तुर्क, लखनऊ
“सभी राजनीतिक दलों ने जनता की बुनियादी सवालों के समाधान की बजाय जातिगत एजेंडे के तहत अपने-अपने जातियों के वोट का सौदा कर लिए हैं.” जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही. पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा,सपा,बसपा,राष्ट्रीय लोक मोर्चा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ो राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

इस दौरान पार्टी सुप्रीमो शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता एक राजनीतिक विकल्प चाहती है रही है। प्रत्येक दल में जातिवाद,पूंजीवाद व विरासत की राजनीति हावी है। आम कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है। प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि जाति व धर्म के नाम पर राजनैतिक दल सिर्फ व्यवसाय कर रहे है। बिजली की समस्या हो, तहसील-थानों में भ्रष्टाचार का मामला,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्या, पेपर लीक, करोड़ों लोगों के आस्था से खिलवाड़ कर चंदा चोरी की घटना से करोड़ों लोगों के आस्था से खिलवाड़, लखनऊ अग्निकांड जैसे मामले मौजूदा सरकार की पोल खोलने के लिये काफी है। साजिश के तहत जनता के सामने पक्ष और विपक्ष का फर्जी नैरेटिव तैयार किया जाता है। इस नैरेटिव को प्रदेश की जनता तोड़ेगी। राजनैतिक दलों के विरुद्ध जनता में घोर अविश्वास है लिहाज़ा प्रदेश का प्रत्येक छात्र, युवा, बेरोजगार, मज़दूर , किसान, महिला, व्यापारी सभी अपने लिए बेहतर चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बेहतर भविष्य के मुद्दों पर जेपीआई के बैनर तले लामबंद होकर व्यवस्था परिवर्तन चाहते है। जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया जनता के मुद्दों पर जमीन पर कार्य कर रही है।
शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेश में विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पूर्व में राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के माध्यम से संघर्ष जारी रहा है.
जे.पी.आई प्रदेश के नागरिकों को अन्याय, शोषण, उत्पीड़न से मुक्त कराने हेतु अवसर की समानता, समान संरक्षण प्रदान कर उनके संवैधानिक अधिकारों को बहाल करेगी. बैठक में मुख्य रूप से एड संग्राम सिंह,डॉ ए.के राय, मनोज सिंह, अजमत उल्ला खान, रविन्द्र सिंह, राधेश्याम बाजपेई, रामविलास साहू, अर्जुन सिंह, फिरोज खान, सीमा कुशवाहा, गीता मिश्रा, एड जे.पी सिंह, दुर्गेश कुमार, मो.अय्यूब, कुनाल दीक्षित, एड संदीप वर्मा, अंश सिंह चौहान, दुर्गेश आदि मौजूद रहे.
