ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बेल्थरा रोड के नितिन कुमार गुप्ता को शासन में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने संयुक्त सचिव

नितिन गुप्ता

प्रदेश सरकार ने आठ उप सचिवों को पदोन्नत किया, क्षेत्र में जश्न का माहौल

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

बलिया जिला मुख्यालय से 60 किमी की दूरी पर स्थित बेल्थरा रोड क्षेत्र सदैव अपनी मेधा को लेकर चर्चा में रहता है। उत्तर प्रदेश शासन ने सचिवालय प्रशासन अनुभाग-13 द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में बेल्थरा रोड निवासी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता को उप सचिव से पदोन्नत कर संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। यह पदोन्नति 1 जुलाई से प्रभावी होगी।

नितिन गुप्ता
नितिन कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव, सचिवालय प्रशासन

शासन द्वारा 30 जून को जारी आदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत आठ उप सचिवों को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें परिवहन विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत नितिन कुमार गुप्ता को भी पदोन्नति का लाभ मिला है।

नितिन कुमार गुप्ता की पदोन्नति की सूचना मिलते ही बेल्थरा रोड और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया। सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, व्यापारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी प्रतिभा, मेहनत और प्रशासनिक दक्षता के दम पर प्रदेश शासन में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना आसान नहीं होता। नितिन कुमार गुप्ता ने अपनी कार्यशैली और ईमानदार छवि से यह मुकाम हासिल कर बेल्थरा रोड का मान बढ़ाया है।

क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी में भी नितिन कुमार गुप्ता अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय देंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी पदोन्नति को बेल्थरा रोड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बगैर फिटनेस प्रमाण पत्र के नहीं चलेंगे स्कूली वाहन

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

 

Related posts

सर्वे में बुनकर-धुनकर कारोबार की बदहाली उजागर

Baliram Singh

रायबरेली की सड़कें खस्ताहाल, राहुल गांधी ने दिखायी हकीकत

Baliram Singh

IAS दिव्या मित्तल ने दिया नौकरी से इस्तीफा

Baliram Singh