ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेशबिहार

योगी सरकार ने जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया- विजय श्रीवास्तव

विजय श्रीवास्तव

युवा तुर्क, लखनऊ

समाजवादी पार्टी के नेता विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में कहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने अपने मुख्यमंत्री काल में विश्वस्तरीय देश के महान समाजवादी नेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की स्मृतियों को  चीर स्थाई बनाने और देश के समाजवादी गाथा को जन-जन में पहुंचने के लिए यूपी के राजधानी लखनऊ में जेपीएनआईसी का भव्य निर्माण करवाया था।

लोकनायक जेपी के समाजवादी लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष विचारों को जन-जन तक  पहुंचाने का जो श्रेष्ठ कार्य समाजवादी राजनेता अखिलेश यादव जी ने किया, वह कार्य किसी ने नहीं किया।

पूरे देश-प्रदेश के नौजवानों,  छात्रों, शोषित, वंचित, पिछड़े, महिलाओं का प्रेरणा स्थल  देश में सिर्फ जेपीएनआईसी लखनऊ है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गांधीवादी समाजवाद के नाम पर बनी भाजपा की योगी सरकार ने लोकनायक जेपी एनआईसी को जिस तरीके से उपेक्षित और बर्बाद किया। वह अत्यंत निंदनीय है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 2027 के विधान सभा के चुनाव में लोकनायक जेपी के सपनों को साकार करने के लिए प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: नगर निकाय- मात्र 21 बाबू देखते हैं 6686 कर्मचारियों का बहीखाता

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

श्रमिकों के नाम पर अपनी रोटियां सेंक रहे हैं मजदूर संगठन

Baliram Singh

चंद्रशेखर जी ने सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना देखा था- यशवंत सिंह

Baliram Singh

आलू किसानों का दर्द राज्यपाल से बयां करने का दिखा असर,,,

Baliram Singh