ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारहरियाणा

मिर्जापुर में मिट्‌टी धंसने से कई ट्रेनें बाधित, कई ट्रेनों का रूट चेंज

मिर्जापुर

मिर्जापुर-पीडीडीयू रेल मार्ग पर आमघाट के पास तीसरी लाइन के पुल की मिट्‌टी धंसी

युवा तुर्क, मिर्जापुर

मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के बीच आमघाट स्थित खजुरी नदी पर पुरानी रेलवे लाइन के बगल तीसरी रेल लाइन के लिए बनवाए जा रहे पुल की मिट्टी धंस जाने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे मिट्टी धंसने की सूचना पर रेलवे में हड़कंप मच गया। इसका असर कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। रेलवे ने 13 ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है।

Train
Indian Railway

प्रयागराज से पीडीडीयू नगर जक्शन के बीच रेलवे तीसरी लाइन का निर्माण करा रहा है। तीसरी लाइन के लिए मिर्जापुर-झिंगुरा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित आमघाट के पास खजुरी नदी पर नया पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पुरानी रेलवे लाइन के पुल के करीब बनवाया जा रहा है। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब नये पुल की मिट्टी धंस गयी।

मौके पर मौजूद रेलवे के सेतु निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। इसकी जानकारी होते ही रेलवे के परिचालन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। साथ ही मौके पर रेलवे के उच्चाधिकारी भी रवाना हो गए।

रेलवे प्रयागराज मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस मार्ग पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परिचालन किया जाता है। लिहाजा सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का परिचालन रोका गया है। कुछ ट्रेनों को प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के रास्ते भेजा जा रहा है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में 12274, 12398, 12368 और 12947 शामिल हैं। इसके अलावा 26505, 12167 और 22971 को भी इसी वैकल्पिक रास्ते से चलाया जा रहा है।

कानपुर-लखनऊ के रास्ते संचालित ट्रेनें:

12878 – रांची गरीब रथ

09427- साबरमती-दानापुर

04478- दिल्ली सहरसा स्पे

04078 – दिल्ली-दरभंगा स्पे

09725 – जयपुर- बांद्रा

04088- नई दिल्ली-पटना

12436 – जयनगर गरीब रथ

12394 – संपूर्ण क्रांति

03436 – आनंद विहार –मालदा टाउन

04404 – शकूर बस्ती-पटना जंक्शन

22362- नई दिल्ली-राजेंद्र नगर अमृत भारत

04052 –नई दिल्ली- हावड़ा

12260- बीकानेर-सियालदह दुरंतो

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: वोटर लिस्ट में संशोधन की तिथि बदली, 16 दिसंबर तक जुड़ सकेंगे नाम

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

विजन-2030 के तहत पुलिस व्यवस्था में सुधार की तैयारी

Baliram Singh

आईटीबीपी के डीआईजी की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत

Baliram Singh

नितीन नबीन की नई टीम में रेखा वर्मा, संगीता यादव सहित 9 चेहरों को मिली जगह

Baliram Singh