ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदेश

आईटीबीपी के डीआईजी की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत

ITBP

सहारनपुर में हुआ हादसा, ड्राईवर की भी हुई मौत

युवा तुर्क, सहारनपुर

स्वतंत्रता दिवस की सुबह सहारनपुर में भीषण सड़क हादसे में आईटीबीपी के डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई। स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह सवा नौ बजे स्कॉर्पियो के पलटने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आईटीबीपी के डीआईजी परमेन्द्र सिंह, जो श्रीनगर सेक्टर जम्मू-कश्मीर में तैनात थे, अपने सरकारी वाहन से हमराहियों के साथ जा रहे थे।

इसी दौरान वाहन अचानक असंतुलित हो गया और अपनी लेन से दूसरी लेन में चला गया। सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई।

संदीप पांडेय
संदीप पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन

टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने डीआईजी परमेन्द्र सिंह और उनके चालक रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में डीआईजी का एक हमराही और स्विफ्ट डिजायर में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा पर फौजी परिवार

प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता
प्रशांत कुमार मंटू, व्यापारी नेता

 

Related posts

यात्रियों को राहत मऊ से चलने वाली दो मेमू ट्रेन में 12 कोच की सुविधा

Baliram Singh

गन्ना राज्यमंत्री ने चौपाल में ही दूर की जनता की समस्याएं

Baliram Singh

गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, शादी वाले घर में पसरा मातम

Baliram Singh