ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदेश

गरीब परिवार के घर पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

हंडिया

पीड़ित परिजन को दिए चार लाख का चेक

एसके पटेल, हंडिया (प्रयागराज)

प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील अंतर्गत ब्लॉक धनूपुर के देवदहना गाँव पहुंचकर  जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीड़ित परिजनों से मिलकर प्राकृतिक आपदा राहत को कोष से चार लाख का चेक देकर परिवार को ढांढस बंधाया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह
मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पीड़ित परिजन को दिए चार लाख का चेक

आपको बता दें कि 13 मई को आई विकराल आंधी और तूफान में रंजना पुत्री बुद्धसेन दलित जो अपने छ: बहनों में पांचवें नम्बर की थी। बकरी हाँकने के लिए घर से बाहर निकली कि अचानक पेड़ गिरने से 13 वर्षीय रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव पोस्टमार्टम कराया गया था।

अंतत: सरकार की तत्काल राहत कोष योजना के अंतर्गत आज जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसडीएम हंडिया रावेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी.के सिंह,  फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल सहित हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह पंहुचकर अनुदान चेक दिया। इस मौके पर राहत कोष का चेक पाक कर पीड़िता फफकर रो पड़ी। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: कार्यकर्ता की बीमार बेटी को देखने ई-रिक्शा से हॉस्पिटल पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

जातीय जनगणना में ओबीसी का हो स्पष्ट उल्लेख  

Baliram Singh

ईरान-इजरायल युद्ध: विश्व शांति के लिए सभी धर्मों के प्रमुखों ने प्रार्थना की

Baliram Singh

क्या सरकार और उद्योगपति अपनी आलोचना करने के लिए तैयार हैं? 

Baliram Singh