ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहारविदेशहरियाणा

पटेल बनाम नेहरू की बहस में उलझने की बजाय उनके योगदान का हो मूल्यांकन: रामेश्वर पवन

मुख्यधारा के महानायक

‘मुख्यधारा के महानायक-II’ में सरदार पटेल, महाराज सिंह भारती, वी.पी. सिंह और अर्जुन सिंह के योगदान पर हुआ गंभीर विमर्श 

युवा तुर्क, लखनऊ

“संविधान सभा की सलाहकार समिति तथा प्रांतीय संविधान समिति के अध्यक्ष के रूप में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने कहा कि पटेल बनाम नेहरू की राजनीतिक बहस में उलझने के बजाय उनके ऐतिहासिक योगदान का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन किया जाना चाहिए।“ वरिष्ठ बौद्धिक चिंतक रामेश्वर पवन ने रविवार को लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित “मुख्यधारा के महानायक टू” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं विमर्श कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किया।

रामेश्वर पवन
वरिष्ठ बौद्धिक चिंतक रामेश्वर पवन

कार्यक्रम में राष्ट्र-निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल, समाजवादी विचारक एवं पूर्व सांसद चौधरी महाराज सिंह भारती, पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के राष्ट्र निर्माण, सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय में योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर रीता चौधरी ने की।

वरिष्ठ बौद्धिक चिंतक रामेश्वर पवन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान केवल रियासतों के एकीकरण तक सीमित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस संगठन को जनाधार देने, राष्ट्रीय एकता मजबूत करने और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाराज सिंह भारती समग्र’ के संपादक भगवानस्वरूप कटियार ने चौधरी महाराज सिंह भारती के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारती जी समाजवादी चिंतन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक समता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने अंधविश्वास, जातिगत भेदभाव और सामाजिक शोषण के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उनकी पुस्तकों और वैचारिक विरासत को संरक्षित करना तथा समाज तक पहुंचाना आज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

मुख्यधारा के महानायक
मुख्यधारा के महानायक पार्ट टू कार्यक्रम, लखनऊ

कार्यक्रम में उपस्थित गंगाजल बिरादरी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. (मेजर) हिमांशु सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सामाजिक एकता, वैज्ञानिक चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरदार पटेल और महाराज सिंह भारती जैसे व्यक्तित्वों के विचारों को वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों के संदर्भ में समझने की आवश्यकता है।

करेंट एजेंडा मैगजीन के सह-संपादक डॉ.अनूप पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि वी.पी. सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करके पिछड़े वर्गों को शासन और सत्ता-संस्थानों में भागीदारी का ऐतिहासिक अवसर दिया। वहीं, अर्जुन सिंह ने 2006 में केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने की पहल करके सामाजिक न्याय के दायरे को उच्च शिक्षा तक विस्तारित किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के योगदान को सामाजिक न्याय की व्यापक ऐतिहासिक यात्रा के संदर्भ में समझना चाहिए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर रीता चौधरी ने कहा कि इतिहास की मुख्यधारा का निर्माण केवल सत्ता में रहे लोगों के योगदान से नहीं होता, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनेक व्यक्तित्वों के संघर्ष और विचार भी इसके अभिन्न अंग हैं।

उन्होंने कहा कि इतिहास लेखन में विविध सामाजिक समूहों, वंचित समुदायों और परिवर्तनकारी व्यक्तित्वों को उचित स्थान मिलना चाहिए। महाराज सिंह भारती जैसे विचारकों के साहित्य और सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।

बेल्थरा रोड
मां मतुरानी देवी फॉर्मेसी कॉलेज, बेल्थरा रोड, बलिया

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सरदार वल्लभभाई पटेल- अखंड भारत, सशक्त प्रशासन और किसान समृद्धि के महान शिल्पकार

इंजी. बलिहारी पटेल
इंजी. बलिहारी पटेल, अपना दल के संस्थापक सदस्य

आयोजन समिति के सदस्य मनोज पासवान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करेंट एजेंडा पत्रिका के विशेष अंक ‘मुख्यधारा के पथ-प्रदर्शक’ तथा भगवानस्वरूप कटियार द्वारा संपादित पुस्तक ‘महाराज सिंह भारती समग्र’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. आलोक यादव और मोनिका ने किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: आलू को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर किसानों को तत्काल राहत दे सरकार: अशोक कटियार

युवा तुर्क
जनसरोकर की खबरों के लिए युवा तुर्क को मजबूत कीजिये, हमारा संबल बनिये

Related posts

सोनभद्र की 103 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगी डिजिटल लाइब्रेरी  

Baliram Singh

68500 शिक्षक भर्ती: आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा ओबीसी आयोग

Baliram Singh

शादी से पहले तीन दिन में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, प्रशासन अलर्ट

Baliram Singh