ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyअन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहार

जनादेश: पांच में से तीन राज्यों में भाजपा का कब्जा, बंगाल में झालमुरी का असर

BJP

प. बंगाल में सत्ता से बाहर ममता, ऐतिहासिक जीत के करीब भाजपा

बलिराम सिंह, लखनऊ

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। इन सभी पांच राज्यों में बड़ा उलटफेर हो गया है। प. बंगाल में ममता बनर्जी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही हैं। प. बंगाल के अलावा असम, पुडुचेरी में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है, जबकि केरलम में कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है। तमिलनाडु में सामाजिक न्याय की गाड़ी पर सवार स्टालिन की पार्टी डीएमके भी सत्ता से बाहर होती दिख रही है। तमिलनाडु की कुर्सी फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले थलपति विजय के हाथों में जा रही है। विजय की पार्टी 107 सीटों पर विजय की ओर अग्रसर है।

प. बंगाल:

प. बंगाल में बीजेपी 195 सीटों पर आगे चल रही है। यहां पहली बार भाजपा सत्ता पर काबिज होने जा रही है। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं को मछली-भात भी परोसा गया।

उधर, काउंटिंग के बीच टीएमसी कार्यालय में सन्नाटा पसर गया।

तमिलनाडु:

तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी 108 सीटों पर आगे है। इस जीत के अवसर पर विजय के घर पर परिवार के सदस्यों ने जमकर डांस किया और जश्न मनाया।

उधर, डीएमके ऑफिस से टेंट हटा लिए गए। कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ था। विधानसभा चुनाव में खुद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हार गए।

असम:

असम में बीजेपी 71 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस महज 19 सीटों पर आगे चल रही है। यहां पर एक बार फिर हिमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

केरलम:

केरलम में कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूडीएफ को 100 सीटों पर बढ़त है। मौजूदा सत्तासीन लेफ्ट गठबंधन 35 सीटों पर सिकुड़ता नजर आ रहा है।

पुडुचेरी:

पुडुचेरी में एनडीए का जलवा बरकरार है। रूझानों के अनुसार भाजपा नीत गठबंधन बहुमत के करीब है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक भर्तियों का रिकार्ड- सीएम योगी

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला, पूर्व मंत्री घायल  

Baliram Singh

बिजली विभाग: वायरल वीडियो मामले में मऊ के एसडीओ निलंबित

Baliram Singh

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान

Baliram Singh