ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बेंगलुरु में आदिवासी क्षेत्र के युवक की मौत से गांव में मचा कोहराम  

तोपा सिंह खरवार

ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की

युवा तुर्क, सोनभद्र

रेणूका नदी पार आदिवासी क्षेत्र के थाना जुगैल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल के टोला जोरबा निवासी तोपा सिंह खरवार की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव के घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

तोपा सिंह खरवार
तोपा सिंह खरवार (फाइल फोटो)

परिजनों के अनुसार तोपा सिंह खरवार पुत्र रामदेव खरवार 23 जुलाई 2026 को मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु गए थे। वह वहां के ओएसी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की है कि तोपा सिंह खरवार की मौत की ठीक से  जांच की जाए।

ओम प्रकाश केशरी
ओम प्रकाश केशरी, अध्यक्ष, अहरौरा नगर पालिका परिषद, मीरजापुर

तोपा  सिंह खरवार अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटों को छोड़ गए। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। मृतक की मजदूरी से ही परिवार का दैनिक खर्च और बच्चों की ज़रूरतें पूरी होती थी। अचानक हुई मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। शव के गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। परिजनों का कहना है कि परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करना मुश्किल हो गया है।

सुनीता यादव
सुनीता यादव, ग्राम प्रधान, जुगैल, ब्लॉक चोपन, सोनभद्र

परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की मौत के बाद संबंधित कंपनी की ओर से परिवार को अपेक्षित आर्थिक सहयोग नहीं मिला है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करते हुए परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से गरीब परिवार की स्थिति को देखते हुए हर संभव मदद कराने की मांग की है।

राम अवतार, ग्राम प्रधान
राम अवतार, ग्राम प्रधान, भरहरी, चोपन, सोनभद्र

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: न्याय के लिए हर चौखट पर गुहार लगा चुके हैं 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

Related posts

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग का छापा

Baliram Singh

संडलपुर दरगाह में तांडव, तोड़फोड़ और चोरी

Baliram Singh

“चुप्पी तोड़ेंगे-आवाज उठाएँगे”, बेटियों की सुरक्षा के लिए समाज ने उठाई आवाज

Baliram Singh