किशोरियों के सम्मान और हिंसा के खिलाफ तारुन व नंसा बाजार में उठी सामूहिक आवाज़
राजू निषाद, तारुन/अयोध्या
किशोरियों एवं महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा तथा छेड़खानी और हिंसा के विरुद्ध सामूहिक आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से रविवार को आरोही संस्थान एवं सहयोगी संस्था पानी संस्थान की ओर से “चुप्पी तोड़ेंगे, आवाज़ उठाएँगे—हिंसा के खिलाफ समाज को एकजुट बनाएँगे” अभियान के तहत अयोध्या के तारुन बाजार और नंसा बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में तारुन बाजार में करीब 450 तथा नंसा बाजार में करीब 400 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भरी बाजार में लोगों को संदेश दिया गया कि
किसी भी समुदाय की किशोरी, महिला, बहन या बेटी के साथ *छेड़खानी, यौन* *उत्पीड़न, शारीरिक एवं* *मानसिक हिंसा, बलात्कार* और भेदभाव जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसी घटनाओं के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने और कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया गया।
किशोरियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान “ *चुप्पी तोड़ेंगे, आवाज उठाएँगे,* *हिंसा के खिलाफ समाज को एकजुट बनाएँगे”, “डर में जीना जीवन नहीं, हर महिला को जीने का अधिकार है* ” तथा “चुप्पी नहीं, शिकायत करें, सुरक्षा के लिए 112 डायल करें” जैसे संदेश दिए गए।
आरोही संस्थान की ओर से लोगों को भरोसा दिलाया गया कि हिंसा की शिकार कोई भी किशोरी या महिला अकेली नहीं है। उसके साथ संगठन और समुदाय खड़ा रहेगा तथा संबंधित मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। लोगों को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आरोही संस्थान की अध्यक्ष शालिनी, उपाध्यक्ष पिंकी, सचिव मौसम , एकता, अंशिका, रूबी, नेहा, सरोज, शिम्पी, सृष्टि, सोनाली, शिखा, शिवानी, वंदना, रौनक, कशिश, सीमा, अंतिमा, शीलम और अंजली सहित संस्था की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
वहीं पानी संस्थान की ओर से विक्रम, अखिलेश, उदय सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता लीलावती की सहभागिता रही। तारुन ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों से *97 APL फेलोज* एवं उनकी साथी पीयर लीडर्स ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम में तारुन थाना पुलिस का बहुत महत्वपूर्ण सहयोग रहा। थाना तारुन से महिला उपनिरीक्षक ऐश्वर्या, कांस्टेबल, आरती, विनोद गुप्ता सहित पुलिस टीम मौजूद रही। इसी बीच ग्राम पंचायत यादव पुर के प्रधान सुरेंद्र जी और उच्च प्राथमिक विद्यालय नंसा के अध्यापक प्रभात पांडेय जी और अभिभावक और भाई भी उपस्थित रहे।


