जेल में बंद बड़े भाई से मिलने झाँसी जा रहा था अबान अहमद
युवा तुर्क, प्रयागराज
झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से गुरुवार सुबह मिलने के लिए क्रेटा कार से पूर्व सांसद अतिक अहमद के छोटे पुत्र अबान अहमद अपने चार साथियों के साथ निकला था।

झांसी से लगभग 70 किलोमीटर पहले सुबह 10:30 बजे के लगभग पुंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कार डिवाइडर से टकरा गई। स्पीड अधिक होने के कारण कार चकनाचूर हो गई। हवा में उछलने के बाद कार के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। अबान के साथ उसके चार साथी भी कार के अंदर फंस गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंचे और कार का दरवाजा किसी तरह तोड़कर घायलों को बाहर निकाला एवं पुलिस को तत्काल सूचना दी। आगे की सीट पर बैठे अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके घायल तीन साथियों उमर अहमद, मोहम्मद जैद एवं एहजाम को अस्पताल भिजवाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार कार सौ से अधिक की स्पीड में जा रही थी सामने से एक बछड़ा आ गया। जिसे बचाने के लिए कार को साइड में टर्न कर दिया। ड्राइवर जब तक संभाल पाता तब तक सामने से बाइक आ गई बाइक को बचाने में दूसरी तरफ टर्न कर दिया। जिससे कार फुल स्पीड में डिवाइडर से टकरा गई.
अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था। सन 2023 में एक बेटा असद झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। बाकी बचे तीन भाइयों में सबसे बड़ा उमर लखनऊ जेल में, दूसरा अली झांसी जेल में बंद हैं। अबान के बाद चौथे नंबर का भाई अहजम अभी पढ़ाई कर रहा है।
ज्ञात हो कि फरवरी 2023 में प्रयागराज में वकील उमेश पाल की हत्या हो गई थी। जिस मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक और उनके छोटे भाई अशरफ को प्रयागराज में पेशी के लिए लाया गया था। काल्विन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाए जाते समय पुलिस कस्टडी में दोनों भाइयों की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन एवं अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा फरार घोषित 50000 की इनामियां अभियुक्त हैं। आज तक पुलिस को उनका सुराग नहीं मिल पाया है। यहां तक कि अतीक अहमद एवं अशरफ तथा असद के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थीं।


