ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

उमाशंकर सिंह

युवा तुर्क, लखनऊ

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें बसपा सुप्रीमो मायावती का बेहद करीबी माना जाता था। मायावती उन्हें राखी बांधती थीं।

उमाशंकर सिंह, बसपा विधायक
उमाशंकर सिंह, बसपा विधायक

उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा सीट से पिछले तीन बार से लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उमाशंकर सिंह 2012 में रसड़ा सीट के सामान्य सीट होने पर चुनाव मैदान में उतरे और बंपर वोटों से जीत दर्ज की। उसके बाद वो 2017 और 2022 में भी रसड़ा से विधायक निर्वाचित हुए। 2022 में तो उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक के तौर पर चुनाव जीते। एक बड़े कारोबारी उमाशंकर सिंह को सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 251 जोड़ों की शादी कराकर चर्चा में आए। इसके बाद उन्होंने 351 जोड़ों का विवाह कराया।

उमाशंकर सिंह के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दुख व्यक्त करते हुए कहा,

“बीएसपी के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की आज शाम लंबी बीमारी की वजह से इलाज के  दौरान देहांत हो जाने की खबर अति- दुखद। उनके  परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना।”

उमाशंकर सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि।

बसपा विधायक के निधन पर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।

नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

जमीन के लिए बड़े बेटे ने मां बाप को मारपीट कर किया लहुलुहान

Baliram Singh

तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को मिलेगा आवास योजना का लाभ

Baliram Singh

चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी शुरू, हुई अहम बैठक

Baliram Singh