ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyबिहार

मंत्री पद पर बने रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा के बेटे, एमएलसी मनोनित

उपेंद्र कुशवाहा

बीजेपी एमएलसी ने दिया इस्तीफा, रिक्त सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मनोनित

युवा तुर्क, पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पुत्र व बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश अपने मंत्री पद पर बने रहेंगे। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें विधान परिषद सदस्य के लिए नॉमित किया है।

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बरकरार रखने के लिए पहले बीजेपी के एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद रिक्त हुई सीट पर दीपक प्रकाश को राज्यपाल ने मनोनित किया है।

बता दें कि दीपक प्रकाश अब तक न तो विधानसभा सदस्य थे और न ही विधान परिषद के सदस्य। बगैर सदन के सदस्य बने ही वह मंत्री पद संभाल रहे थे। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन अगली सुनवाई से पहले ही उन्हें एमएलसी बनाकर उनका मंत्री पद सुरक्षित कर लिया गया।

दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाने के लिए पहले एमएलसी देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद सम्राट चौधरी सरकार ने दीपक प्रकाश को एमएलसी मनोनित करने के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद नीतीश कुमार के कैबिनेट में दीपक प्रकाश मंत्री बने। अप्रैल में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में भी दीपक प्रकाश को शामिल किया गया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: चंद्रशेखर आजाद को मजबूत करेंगे पूर्व मंत्री, पूर्व आईएएस व पूर्व आईपीएस

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया
नवजीवन इंग्लिश स्कूल, बेल्थरा रोड, बलिया

Related posts

ओलावृष्टि से फसल तबाह, सर्वे में भारी गड़बड़ी

Baliram Singh

दरोगा बनने का सपना अधूरा: बेटे को बचाने दौड़े पिता की भी करंट से मौत

Baliram Singh

जॉब अलर्ट:

Baliram Singh