ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

68500 सहायक अध्यापक भर्ती: मंत्रियों व अधिकारियों ने माना- ओबीसी छात्रों के साथ हुआ अन्याय

युवा तुर्क, लखनऊ

बेसिक शिक्षा विभाग की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के निस्तारण हेतु 10 सितंबर को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में उनके माल एवेन्यू स्थित शासकीय आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी भी उपस्थित रहीं। लगभग 45 मिनट तक चली इस बैठक में दोनों मंत्री व अधिकारियों ने माना कि भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय हुआ।

68500 शिक्षक भर्ती
68500 शिक्षक भर्ती मामले में बैठक

बैठक में 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण विसंगति से पीड़ित अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रीगणों एवं उच्चाधिकारियों के समक्ष 68500 शिक्षक भर्ती में ओबीसी / दिव्यांगजन / भूतपूर्व सैनिक / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ न मिलने तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश, रिमाइंडरों एवं बार- बार जारी अनुस्मारकों तथा आरक्षण नियमावलियों के अनुपालन से संबंधित तथ्यों को विस्तार से रखा। अभ्यर्थियों ने शासन से न्यायपूर्ण एवं शीघ्र समाधान की मांग की।

बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना गया एवं संबंधित अधिकारियों को अभ्यर्थियों ने संबंधित प्रकरण के समस्त अभिलेखों एवं आयोगों के समय समय पर जारी आदेशों के बारे में विस्तार से अवगत कराकर नियमानुसार उचित कार्यवाही कर मुख्यमंत्री जी के स्तर से निस्तारण कराने की बात कही गई। मंत्रीगणों समेत उच्चाधिकारियों ने भी सहमति जताई कि बच्चों के साथ अन्याय हुआ है न्याय होना चाहिए। अब 68500 शिक्षक भर्ती में न्याय व नियुक्ति देने का मामला मुख्यमंत्री के आदेश व कार्यवाही पर निर्भर है।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अभ्यर्थी आशुतोष वर्मा, तूफान सिंह, नवीन चौधरी, शिववीर सिंह, अखिल कुमार यादव, नसीम फरीदी आदि उपस्थित रहे।

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
Sonbhadra
Kids Care English School, Sonbhadra
हॉस्पिटल
DN Surya Hospitals , Belthra Road
बलिया बलिदान दिवस
बलिया बलिदान दिवस

Related posts

आज से शुरू हो रहा है सीबीएसई ईस्ट जोन योगा चैंपियनशिप

Baliram Singh

मंत्री अनिल कुमार से मिले 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

Baliram Singh

शहादत दिवस पर याद की गईं फूलन देवी

Baliram Singh