ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

मानवता: गरीब मरीजों के लिए संबल बने सपा विधायक डॉ.एचएन पटेल

सगड़ी के 803 मरीजों को मिली 34 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता

विवेक कुमार गुप्ता, आजमगढ़

नर सेवा-नारायण सेवा।

इसी प्रेरणा के तहत आजमगढ़ के सगड़ी से सपा विधायक डॉ.एचएन पटेल क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे हैं। डॉ.एचएन पटेल की पहल पर पिछले साढ़े चार सालों के दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से क्षेत्र के लगभग 803 मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी। इन मरीजों के इलाज हेतु लगभग 38 करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक सहायता स्वीकृत करायी गई।

इनमें से अधिकांश मरीज हृदय रोग, कैंसर, किडनी, लीवर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थे, जिन्हें 10 लाख से 18 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गई।

डॉ.एचएन पटेल कहते हैं कि गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाए तो यह उस पीड़ित परिवार के लिए सबसे बड़ा संबल होता है। महानगरों में स्थित बड़े अस्पतालों का चक्कर लगाने में मरीज के परिवार का अधिकांश पैसा खर्च होता जाता है। हमारा प्रयास रहता है कि किसी भी मरीज को आर्थिक सहायता के लिए ज्यादा भटकने की जरूरत न पड़े, समय पर उसे आर्थिक मदद मिल जाए। ताकि मरीज का समय से इलाज शुरू हो जाए। क्षेत्र के मरीजों की सेवा ही हमारा कर्तव्य है।

बीमारी                – संख्या      – कुल खर्च

कैंसर                 -324   – 16 .19 करोड़ रुपए

किडनी एवं मूत्र रोग- 108 –  4.22 करोड़

हृदय रोग           – 102    – 3.4 करोड़

मस्तिष्क, रीढ़ एवं तांत्रिका रोग- 52 – 2.30 करोड़

अन्य रोग एवं शल्य चिकित्सा – 51 – 1.9 करोड़

पांचन तंत्र, पेट एवं यकृत रोग- 45 – 1.4 करोड़

हड्‌डी एवं जोड़ रोग            – 42 – 1.6 करोड़

रक्त एवं अस्थि मज्जा रोग- 38 –     1.8 करोड़

आंख, कान एवं श्रवण रोग – 16   – 48.9 लाख

मधुमेह, रक्तचाप एवं हार्मोन रोग- 12- 27 लाख

फेफड़े एवं श्वसन रोग- 6 – 21 लाख

त्वचा एवं प्रतिरक्षा संबंधी रोग- 3 – 81 हजार

स्त्री रोग एवं प्रसूति- 2 – 5.65 लाख

अन्य मूत्र/रक्तवाहिका संबंधी रोग-2- 3.30 लाख

कुल मरीज – 803      – 34.09 करोड़

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: 10 साल बाद भी नहीं बना हाजीपुर- गोला पुल, देवारा की जनता परेशान

Related posts

योगी सरकार ने जेपी एनआईसी को बर्बाद कर दिया- विजय श्रीवास्तव

Baliram Singh

कानपुर मेट्रो: सेंट्रल से नौबस्ता तक हाई स्पीड ट्रायल पूरा

Baliram Singh

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, चार खिलाड़ियों की मौत, दो घायल  

Baliram Singh