ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशबिहार

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

स्थानीय सांसद व समाज कल्याण मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

संतोष सहनी, चोपन

सोनभद्र के रेल यात्रियों को अब झारखंड और भोपाल आना जाना और सुगम होगा. सोनभद्र के लिए एक नई सेवा का शुभारंभ हुआ। लंबे इंतजार के बाद 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। चोपन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया।

चोपन रेलवे स्टेशन
चोपन रेलवे स्टेशन

इसके अतिरिक्त, चोपन और भोपाल के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक ट्रेन भी संचालित की जायेंगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में कुल 22 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं। इनमें एसी प्रथम श्रेणी, एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान और साधारण श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

एलएचबी कोच अपनी बेहतर सुरक्षा मानकों और आरामदायक यात्रा के लिए जाने जाते हैं, जो यात्रियों को सुगम सफर का अनुभव प्रदान करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर रेल संपर्क विकास की आधारशिला है। उन्होंने इस नई सेवा को लगातार प्रयासों का परिणाम बताया। राज्य मंत्री संजीव गोंड ने आश्वासन दिया कि ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से सोनभद्र के संपर्क को और मजबूत करने के लिए अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में निर्धारित दिनों पर संचालित होगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह सेवा यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी। इस नई रेल सेवा से क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
रामरती अस्पताल
रामरती अस्पताल, बड़हलगंज,गोरखपुर

Related posts

गन्ना राज्यमंत्री ने चौपाल में ही दूर की जनता की समस्याएं

Baliram Singh

औद्योगिक गलियारा: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ एकजुट हुए किसान

Baliram Singh

दोहरे हत्याकांड से सनसनी: दामाद ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या की

Baliram Singh