ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
Lead Storyउत्तर प्रदेश

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Jaunpur

युवा तुर्क, जौनपुर/लखनऊ

जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया।  मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास देर रात हुई।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि रवि यादव इलाके में मौजूद है। पुलिस और एसटीएफ ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी।  खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

Jaunpur
दूल्हा आजाद बिंद (फाइल फोटो)

एक मई को शादी के लिए बारात लेकर जा रहे 25 वर्षीय आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस अब फरार आरोपियों प्रदीप बिंद और भोले राजभर की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दूल्हे को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, मौत

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड
डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

ग्रुप-डी परीक्षार्थियों को राहत, दो स्टेशनों पर ट्रेन का बढ़ा ठहराव

Baliram Singh

बाबू जगजीवन राम जयंती पर सामाजिक सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित करेगी कांग्रेस

Baliram Singh

डेढ़ बीघा जमीन से राज्य स्तरीय फाइनल तक पहुंचीं सोनाडीह की बेटियां

Baliram Singh