ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यउत्तर प्रदेशदिल्लीदेशबिहार

गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मनोज शाह

गोंगपा

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

युवा तुर्क, बलिया

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) युवा मोर्चा में बलिया जिले के युवा नेता मनोज कुमार शाह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के निर्देश एवं अनुमोदन पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह धुर्वे ने उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद अंतर्गत ग्राम बरवां निवासी मनोज कुमार शाह को पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण, संगठनात्मक सक्रियता तथा जनांदोलनों में उनके जुझारू योगदान को देखते हुए युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि मनोज शाह जैसे संघर्षशील एवं सक्रिय युवा नेता के संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभालने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि इससे अधिक से अधिक युवा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जुड़ेंगे और पार्टी की विचारधारा को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी भारतीय संविधान की उद्देशिका में वर्णित राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय को पूर्ण रूप से लागू कराने, आर्थिक गणतंत्र स्थापना, भ्रष्टाचार मुक्त भारत तथा रोजगार युक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य को लेकर लगातार संघर्षरत है। ऐसे में युवा नेतृत्व संगठन के जनांदोलनों को और धार देने का कार्य करेगा।

मनोज शाह की नियुक्ति पर गोंडवाना विचारक छितेश्वर गोंड, आगसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार गोंड, गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी, प्रदेश महासचिव गोपाल खरवार, जिला संरक्षक सुमेर गोंड, जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, जिलासचिव परशुराम खरवार, लल्लन गोंड, संजय गोंड, उमाशंकर गोंड, सुदेश शाह, जीउत गोंड, कन्हैया गोंड, शंकर गोंड, ओमप्रकाश गोंड, बच्चालाल गोंड, दीपू गोंड समेत अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: मौलाना अरशद मदनी की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

हंडिया में पूर्व प्रधान के भाई का अर्धनग्न शव खेत में मिला

Baliram Singh

नीतीश कुमार का मनाया गया 75वां जन्मदिन, दीर्घायु के लिए किया गया हवन

Baliram Singh

समाजवादी सरकार के कार्यकाल में लोग बिजली के तारों पर सुखाते थे कपड़े-सीएम योगी

Baliram Singh