ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

बेल्थरा रोड हादसा: दंपति की मौत, तीन साल की मासूम अनाथ, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

Accident

बाइक, ई-रिक्शा और कार में भीषण टक्कर

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड/ बलिया

बलिया जनपद के बेल्थरा रोड क्षेत्र के अवायां गांव के समीप बाइक, ई-रिक्शा और कार की भीषण टक्कर में दो निर्दोष लोगों की जान चली गई। हादसे में घायल 35 वर्षीय धन्नजय चौधरी ने मऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी नीतू (35) की पहले ही बेल्थरा रोड में इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में दंपति की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं उनकी तीन वर्षीय पुत्री के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

Belthra Road
रोड एक्सीडेंट में दंपत्ति की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, बेल्थरा रोड

बताया जाता है कि नीतू नगरा स्थित सरकारी अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी सीयर लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

वहीं, धन्नजय को जिला अस्पताल से मऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

ये हुए घायल:

इस हादसे में पंकज (40) पुत्र गुलाब दीन निवासी अवायां, गिरिजा देवी (45) पत्नी देवनाथ निवासी शाहपुर अफगां, राजाराम (45) निवासी तेलमा, संगीता यादव (18) पुत्री मजेंदर निवासी छोटी टंगुनिया, ज्योति (20) पुत्री व्यास प्रसाद निवासी टंगुनिया, विमली देवी (45) पत्नी राजबहादुर निवासी शाहपुर, राज (22) निवासी बेल्थरा रोड, चांदनी देवी (35) पत्नी जय प्रकाश निवासी शाहपुर तथा रेनू देवी (33) पत्नी पंकज रावत निवासी कोथ समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Belthra Road
रोड एक्सीडेंट में दंपत्ति की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, बेल्थरा रोड

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मुकेश कुमार व उभांव थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सीएचसी सीयर में भी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: दूल्हे को ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, मौत

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ

Related posts

सीएम योगी के हाथों में प्रसिद्ध पुस्तक ‘परम सुख’, आईपीएस घनश्याम चौरसिया ने की भेंट

Baliram Singh

सोनभद्रवासियों को राहत, भोपाल- धनबाद एक्स को हरी झंडी

Baliram Singh

मत्स्य क्षेत्र में 30 कंपनियां करेंगी 1400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश 

Baliram Singh