ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

इंजी. दूधनाथ ने मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना का कार्यभार ग्रहण किया

ओबरा

उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार लाना हमारी प्राथमिकता-इं. दूधनाथ

संतोष सहनी, सोनभद्र

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में निगम के वरिष्ठ अभियंता एवं मुख्य अभियंता (स्तर-1) इंजी. दूधनाथ ने 31 मई को मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना, ओबरा (सोनभद्र) का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने यह दायित्व मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के उपरांत संभाला है। आदेशानुसार उन्हें मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा तापीय परियोजना का मूल कार्यभार तथा मुख्य अभियंता, ओबरा ‘ब’ ताप विद्युत गृह का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

इंजी. दूधनाथ विद्युत उत्पादन क्षेत्र के एक अनुभवी, कर्मठ एवं तकनीकी रूप से दक्ष अभियंता हैं। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती के निवासी इं. दूधनाथ का जन्म 13 जुलाई 1967 को हुआ।

प्रारम्भिक शिक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने वर्ष 1988 में जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज से विद्युत अभियंत्रण (Electrical Engineering) में स्नातक उपाधि प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। उन्होंने वर्ष 2008 में भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) से एनर्जी ऑडिटर की योग्यता भी अर्जित की।

इं. दूधनाथ ने 29 दिसम्बर 1989 को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में सहायक अभियंता (प्रशिक्षु) के रूप में अपनी सेवाओं का शुभारम्भ किया। अपने लगभग साढ़े तीन दशक के गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने अनपरा एवं ओबरा तापीय परियोजनाओं में संचालन, अनुरक्षण, दक्षता संवर्धन तथा उत्पादन प्रबंधन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

अपनी उत्कृष्ट कार्य क्षमता, तकनीकी नेतृत्व तथा संगठनात्मक दक्षता के कारण उन्हें 30 अप्रैल 2026 को मुख्य अभियंता (स्तर-1) पद पर पदोन्नत किया गया तथा ओबरा तापीय परियोजना में नियुक्त किया गया। 

मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात इं. दूधनाथ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता परियोजना की सभी उत्पादन इकाइयों का सुरक्षित, विश्वसनीय एवं आर्थिक संचालन सुनिश्चित करना, उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार लाना तथा निगम की ऊर्जा उत्पादन संबंधी अपेक्षाओं को पूर्ण करना होगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए परियोजना को नई उपलब्धियों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: विचारधारा और निष्पक्ष पत्रकारिता के संकट में याद आए चंद्रशेखर

बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

बिना रजिस्ट्री भी सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकेंगे किसान

Baliram Singh

चंद्रशेखर जी ने सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना देखा था- यशवंत सिंह

Baliram Singh

योगी सरकार का दावा- आरक्षण नियमों का हुआ पालन 

Baliram Singh