ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

थरवई में भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब कर मौत

थरवई, प्रयागराज

परिजनों ने तालाब में धकेल कर हत्या का आरोप लगाया

एसके पटेल, प्रयागराज

प्रयागराज जनपद के थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही महमदपुर गांव में ‌ रविवार सुबह ननिहाल में रह रहे भाई-बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इन बच्चों को तालाब में धकेल कर हत्या की गई।

मासूमों की मौत से पीड़ित ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा लिखे जाने की मांग कर रहे हैं। दो मासूम बच्चों की मौत से बच्चों के ननिहाल और घर पर कोहराम मचा हुआ है। उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल गांव निवासी अवधेश कुमार यादव‌ की ससुराल कटियाही महमदपुर गांव में है।‌ अवधेश यादव के दो बच्चें सचिन 9 वर्ष व मधु 11वर्ष ननिहाल में रह कर पढ़ाई करते हैं। परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे दोनों बच्चों को गांव के ही कुछ लोगों को मारते पिटते हुए तालाब में धकेलते हुए देखा गया था। कहा जा रहा है कि बच्चों का मामा शिवमंगल ने शोर मचाया तो आरोप है कि बच्चों को पीटने वाले लोग तालाब से शव को निकाल कर फेंक कर भाग गये। दोनों बच्चों की‌ मौत से घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात जहां कह रही है, वहीं परिजन हत्या का मुकदमा लिखाने पर अड़े हुए हैं।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: पत्रकारों का समाज में अहम योगदान- विनय कुमार सिंह

Related posts

उत्तराखण्ड बना पर उत्तराखण्डी उपेक्षित, पहाड़ों में खुशी व उल्लास नहीं : जगदीश ममगांई

Baliram Singh

मिलावटखोरों पर शिकंजा, पनीर की गुणवत्ता को लेकर 25 इकाइयों पर एक्शन

Baliram Singh

शादी से पहले तीन दिन में परिवार के तीन सदस्यों की मौत, प्रशासन अलर्ट

Baliram Singh