ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
अन्य राज्यदिल्लीदेश

भारतीय साहित्य के निर्माता ‘पुस्तकमाला’ में स्वयं प्रकाश पर पुस्तक का प्रकाशन

प्रकाशन

युवा तुर्क, चितौड़गढ़

हिंदी भाषा और साहित्य के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संस्थान साहित्य अकादमी ने अपनी प्रतिष्ठित पुस्तक शृंखला ‘भारतीय साहित्य के निर्माता’ में चित्तौड़गढ़ के मूल निवासी और दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी आचार्य  प्रो. पल्लव द्वारा लिखित पुस्तक का प्रकाशन किया है।

साहित्य और संस्कृति के संस्थान ‘सम्भावना’ के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने बताया कि हिंदी के विख्यात लेखक स्वयं प्रकाश के अवदान और महत्त्व पर प्रो. पल्लव लिखित इस पुस्तक को साहित्य अकादमी ने प्रकाशित किया है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में स्वयं प्रकाश की कहानियों, उपन्यासों, निबंधों, नाटकों और बाल साहित्य का मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया है।

‘भारतीय साहित्य के निर्माता’  शृंखला में अमीर खुसरो, मीरां, प्रेमचंद, दिनकर जैसे मूर्धन्य साहित्यकारों के बाद स्वयं प्रकाश पर इस पुस्तक का प्रकाशन अत्यंत गौरव का विषय है। लगभग सौ पृष्ठों की इस पुस्तक के संस्करण अब देश के प्रमुख पुस्तक विक्रय केंद्रों और ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि स्वयं प्रकाश हिंदी के जाने माने कथाकार और लेखक थे जिन्होंने हिन्दी कहानी लेखन में बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान किया। वे लम्बे अरसे तक चित्तौड़गढ़ में हिन्दुस्तान ज़िंक  लिमिटेड में सतर्कता अधिकारी रहे थे और कैंसर के कारण 2019 में उनका निधन हो गया था।

उन्हें साहित्य अकादेमी के बाल साहित्य सम्मान, पहल सम्मान, वनमाली सम्मान, सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार जैसे अनेक सम्मानों से भी समादृत किया गया था।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: बिना किसी शोर के वंचितों व पीड़ितों के स्वर को स्थान देते थे ऋतुराज

ज्ञातव्य है कि प्रो पल्लव ने इससे पहले स्वयं प्रकाश के सम्पूर्ण साहित्य से चुनकर प्रमुख रचनाओं का संचयन भी तीन जिल्दों में प्रस्तुत किया था। संभावना संस्थान से जुड़े डॉ कनक जैन ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के मूल निवासी प्रो पल्लव इन दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिन्दू कालेज में अध्यापन कर रहे हैं और अपनी अनेक साहित्यिक कृतियों के लिए चर्चित हैं।  प्रो पल्लव की शिक्षा दीक्षा चित्तौड़ में हुई है जहाँ के राजकीय महाविद्यालय से उन्होंने एम ए हिंदी का स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उनकी इस उपलब्धि पर संभावना के सदस्यों ने बधाई दी है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: ग्रामीण बैंकों के लिए मील का पत्थर साबित हुआ प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का फैसला

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
Yuva Turk
Yuva Turk

Related posts

ओबरा में भव्य रावण दहन, हजारों की उमड़ी भीड़

Baliram Singh

बिहार से ऑस्ट्रेलिया पहुंचा जीआई टैग वाला मिथिला मखाना

Baliram Singh

ईरान-इजरायल युद्ध: विश्व शांति के लिए सभी धर्मों के प्रमुखों ने प्रार्थना की

Baliram Singh