ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेशदिल्लीदेश

यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महिला प्रधान

महिला नेतृत्व ग्रामीण विकास की नई शक्ति, यूपी की प्रधानें बन रही हैं प्रेरणा- ओम प्रकाश राजभर

 “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के तहत नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की महिला पंचायत प्रतिनिधियों की सशक्त उपस्थिति

 युवा तुर्क, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की महिला पंचायत प्रतिनिधि आज ग्राम विकास और सुशासन की मजबूत आधारशिला बनकर उभर रही हैं। पंचायतों में महिला नेतृत्व न केवल ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रहा है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनभागीदारी का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इसी क्रम में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के अंतर्गत निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश की महिला प्रधानों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से प्रदेश का मान बढ़ाया।

ओमप्रकाश राजभर
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश से इस सम्मेलन में 135 महिला प्रधानों ने प्रतिभाग कर प्रदेश की सशक्त पंचायत व्यवस्था और महिला नेतृत्व की प्रभावशाली भूमिका को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। यूपी से 10 अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

“बीकन पंचायत (WER)” श्रेणी में उत्तर प्रदेश की प्रियंका तिवारी (ग्राम पंचायत राजपुर, जनपद हाथरस), नीलम देवी (ग्राम पंचायत भरतपुर, जनपद अलीगढ़), मनु यादव (ग्राम पंचायत फौलादपुर, जनपद अमरोहा), पूनम सिंह (ग्राम पंचायत रोरी, जनपद गाजियाबाद) तथा नीलमणि राजे बुंदेला (ग्राम पंचायत छिपाई, जनपद ललितपुर) को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

महिला प्रधान
यूपी की महिला प्रधानों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

इसी प्रकार “चौंपियन ऑफ चेंज” श्रेणी में सुलेखा कुशवाहा (ग्राम पंचायत तिलसड़ा, जनपद कानपुर नगर) तथा मधु चौधरी (ग्राम पंचायत मखदुमपुर, जनपद अमरोहा) को सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं “महिला हितैषी ग्राम पंचायत (WFGP)” श्रेणी में रूपाली लोधी (ग्राम पंचायत सींगनखेड़ा, जनपद रामपुर), हेमलता पटेल (ग्राम पंचायत सुजानपुर, जनपद फतेहपुर), कृष्णा गंगवार (ग्राम पंचायत अल्हैया, जनपद बरेली), डॉ. अनामिका सिंह (ग्राम पंचायत पाला, जनपद कन्नौज) तथा माधुरी सिंह (ग्राम पंचायत थावर, जनपद लखनऊ) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण विकास को नई गति दे रही है। उत्तर प्रदेश की महिला प्रधानें अपने कार्यों से न केवल गांवों के विकास की मिसाल पेश कर रही हैं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सभी महिला प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण और नेतृत्व गांवों के समग्र विकास को और सशक्त बनाएगा।

निदेशक पंचायती राज विभाग अमित कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन महिला जनप्रतिनिधियों को अपने अनुभव साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। इससे पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास को गति देने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: यूपी के इस शहर में स्थापित हो रही है इंटरनेशनल आलू केंद्र लीमा की साउथ एशिया शाखा

पढ़ते रहिए: कैसे पहुुंचे श्रवण धाम 

डॉ अनिल गंगवार
डॉ अनिल गंगवार, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, लखनऊ
चरक
चरक पॉली क्लीनिक, बिंदौवा, मोहनलालगंज

Related posts

अयोध्या धाम से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्स शुरू, पीएम मोदी ने दिखायी झंडी

Baliram Singh

नई दिल्ली में मनाया जाएगा चंद्रशेखर जन्मशती समारोह

Baliram Singh

महंगाई, बेरोजगारी व यूजीसी कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे किसान व मजदूर

Baliram Singh