ताजा ख़बरें, Hindi News, delhi up news , Breaking Hindi News, Hindi Samachar, Latest Hindi News – yuvaaturk.com
उत्तर प्रदेश

समस्याओं का नहीं हुआ समाधान तो व्यापारी हुए नाराज

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड में शांति समिति की बैठक में उठा समस्याओं का अंबार

सिपाही के धन उगाही का भी मुद्दा उठा

युवा तुर्क, बेल्थरा रोड

सावन माह, कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम और बारावफात जैसे आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को बेल्थरा रोड स्थित सीयर पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से सुझाव एवं समस्याएं सुनीं, लेकिन चर्चा के दौरान कई लोगों ने पूर्व में उठाए गए मुद्दों का समाधान न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने एक सिपाही पर धन उगाही का आरोप लगाया।

बेल्थरा रोड

सभासद परवेज हाम्जा ‘गुड्डू’ ने शांति समिति की बैठकों के औचित्य पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हर बैठक में समस्याएं पूछी जाती हैं, लेकिन उनके समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

उन्होंने कहा कि यदि शिकायतों का निस्तारण ही नहीं होना है तो ऐसी बैठकों का उद्देश्य अधूरा रह जाता है।

पड़सरा-नदौली ताजपुर के अधिवक्ता अहमद रजा ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि मुहर्रम से पूर्व हुई शांति समिति की बैठक में उन्होंने विद्युत तारों की समस्या प्रमुखता से उठाई थी, लेकिन त्योहार बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ‘मंटू’ ने नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं हो रही है।

उन्होंने चौकिया मोड़ पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों के वाहनों का लगातार चालान किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि क्षेत्र में कई व्यापारियों के गोदाम स्थित हैं, जहां माल लाने-ले जाने के लिए लोडर वाहनों का आना-जाना स्वाभाविक है। ऐसे वाहनों का लगातार चालान करना व्यापारियों का उत्पीड़न है।

बैठक के दौरान उन्होंने एक पुलिसकर्मी पर धन उगाही का आरोप भी लगाया और चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को बाध्य होगा।

बैठक में मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। बैठक में सभासद निलेश दीपू, नैयर, मो. सद्दाम, राममनोहर गांधी पूर्व सभासद सुनील कुमार टिंकू, धर्मेंद्र सोनी, भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार गुप्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पढ़ते रहिए युवा तुर्क: सादगी की मिसाल सपा विधायक आलमबदी का निधन

Dr Anil Gangwar
डॉ अनिल गंगवार, गस्ट्रोलॉजिस्ट
बेल्थरा रोड
सेंट जेवियर स्कूल, बेल्थरा रोड

Related posts

चंद्रशेखर जी ने सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का सपना देखा था- यशवंत सिंह

Baliram Singh

मौलिक अधिकारों से वंचित सेवानिवृत को मजबूर हैं नगर विकास विभाग के कर्मचारी

Baliram Singh

औद्योगिक गलियारा: जमीन अधिग्रहण के खिलाफ एकजुट हुए किसान

Baliram Singh